विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला के बीयर पीते ही हवस के पुजारियों ने की यह करतूत, हुई गैंगरेप की शिकार

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2016 08:48 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 29 Jun 2016 07:54 AM (GMT+05:30)

रात 11 बजे शख्स ने महिला को लिफ्ट दी, साथ ही दोस्त के घर पर शराब पीने को ऑफर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। नोएडा महिलाओं के लिए असुरक्षित बन चुका है। यहां पर एक महिला को बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने महिला को बियर पिलाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और सेक्टर-20 थाने पहुंचकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म

बरौला में रहने वाली एक महिला ने रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रजनीगंधा चौक से दिल्ली के नद नगरी निवासी धान सिंह से घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से लिफ्ट ली। पीड़िता के अनुसार वह धान सिंह को नहीं जानती थी। धान सिंह ने उसे शराब पिलाने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता से धान सिह ने कहा कि वह अपने दोस्त अमित के घर जा रहा है, जहां वे बीयर का सेवन करेगे और उसके बाद घर छोड़ देंगे।

'मेरे साथ रेप हुआ' खूबसूरत औरत अक्सर क्यों कहती है यह बात?

अमित सेक्टर-15 के ई ब्लॉक में किराए पर कमरा लेकर रहता है, जहां धान सिंह पीडि़ता को लेकर पहुंचा। तीनों ने शराब का सेवन किया, जिसके बाद मौके का फायदा उठा कर दोनों ने पीड़िता से जबरदस्ती की। दुष्कर्म का विरोध जताने पर उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी तक दी। इसके बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली सेक्टर-20 पहुची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

रेप पीड़िता का अजब तर्क 'मर्जी से बनता है शारीरिक संबंध, इसमें कुछ गलत नहीं'

पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर धान सिह व अमित को गिरफ्तार करने के बाद अदालत मे पेश किया, जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

दूसरी ओर पुलिस को प्रारंभिक जांच मे यह पता चला है कि पीड़िता फरीदाबाद से एनडीपीएस एक्ट और सेक्टर-49 थाने से किसी अन्य को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप मे जेल जा चुकी है। पुलिस अभी भी मामले की जाच कर रही है।

कंपनीकर्मी की बेटियों से किया यौन उत्पीड़न

सेक्टर 12 निवासी आशीष चौहान 23 जून को सेक्टर 22 स्थित एक निजी कंपनीकर्मी के घर में घुस गया। यहां वह कर्मचारी की बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर निजी कंपनीकर्मी की छोटी बेटी मौके पर पहुंची। आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की।

साथ ही दस लड़कों से दुष्कर्म कराने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपी भाग गया। घटना के बाद पीडि़ता ने इस संबंध में कोतवाली सेक्टर 24 में मामला दर्ज कराया गया है।

घर में घुस महिला से दो ने किया यौन उत्पीड़न

सेक्टर 12 में निजी कंपनीकर्मी परिवार के साथ रहते हैं। 25 जून की रात करीब 11 बजे घर से बाहर गए थे। तभी दो लड़के उनके घर में घुस गए, जहां उन्होंने कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच सेक्टर 12 में पुलिस की पीसीआर आ गई, जिसकी सायरन की आवाज सुनकर दोनों आरोपी भागने लगे।

हालांकि पुलिस ने आम लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान चौड़ा गांव में रहने वाले विनित और रणवीर के रूप में हुई। कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।