विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 साल की बेटी से करता था रेप फिर बोलता था 'किसी को न बताना'

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 25 Nov 2015 10:25 AM (IST)

पिता ने अपनी 18 साल की बेटी के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। पिता ने दुष्कर्म के बाद हिदायत भी दी कि यह बात किसी को नहीं बताना।

News Article Hero Image

गुड़गांव। रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए पिता ने अपनी 18 बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने दुष्कर्म के बाद हिदायत भी दी कि यह बात किसी को नहीं बताना। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी वह अपनी बेटी को कई दुष्कर्म का शिकार बना चुका है।

हालांकि, कुछ देर बाद बेटी रोने लगी और उसका रोना सुनकर आसपास के लोग घर पर आ गए। इससे पहले पिता फरार हो गया। आरोपी मूल रूप से बिहार छपरा के गांव बभंपलिया को रहने वाला है और यहां पर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है।

सदमे में है लड़की

बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद लड़की सदमे की स्थिति में है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।