विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसी के घर जा रही किशोरी के संग रिक्‍शा चालक ने किया दुष्‍कर्म

By Ramesh MishraEdited By:
Updated: Sun, 24 Jan 2016 08:27 AM (IST)

फरीदाबाद में रिक्‍शा चालक ने एक किशोरी के साथ दुष्‍कर्म किया। किशोरी अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकली थी तभी वह रिक्‍शे वाले टकरा गई। पुलिस ने रिक्‍शा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Article Hero Image

फरीदाबाद । इस रिक्शे चालक की हरकत को पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। मौसी के घर जा रही किशोरी को पहले बहलाफुलसा कर वह अपने घर ले गया और इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मौसी के घर जा रही एक किशोरी को एक रिक्शा चालक पहले तो बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और अपनी पत्नी व बच्चों के जाने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच कर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

सेक्टर-11 चौकी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने महिला थाने में दर्ज करवाए मामले में बताया कि 19 जनवरी को वह अपनी मौसी के यहां जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। रास्ते में उसे उत्तम नाम का रिक्शा चालक मिला। उत्तम ने उसे बहला फुसलाकर अपने रिक्शा में बैठा लिया और कहा कि वह उसे उसकी मौसी के घर छोड़ देगा।

किशोरी रिक्शे पर बैठ गई तो वह दूसरी तरफ जाने लगा, इसका उसने विरोध किया तो उत्तम ने उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर चुप बैठे रहने को हा। इस पर वह डर गई और चुपचाप बैठी रही। उत्तम किशोरी को अपने घर ले गया।

घर पर उत्तम की पत्नी और दो बच्चे थे। खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ सो गई। अगले दिन 20 जनवरी को जब उत्तम की पत्नी काम पर चली गई और बच्चे खेलने निकल गए तो उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच कर पीडि़ता ने परिजनों को सारी घटना बताई। महिला थाना प्रभारी आशारानी ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक उत्तम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।