विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स सीडी कांड: एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए 'आप' के संदीप कुमार

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 07:40 AM (IST)

सेक्‍स सीडी मामले में आप नेता संदीप कुमार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। संदीप पर महिला को नशीला पेय पिला दुष्कर्म करने का आरोप है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के मंत्री रहे संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल का मामला दुष्कर्म तक पहुंच गया है।दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संदीप कुमार को आज दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले आपत्तिजनक सीडी में दिखाई देने वाली महिला शनिवार को सामने आई और सुल्तानपुरी थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पूर्व मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पेय पिलाकर नुकसान पहुंचाने व आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सीडी कांडः सियासी लड़ाई में 'हनी ट्रैप' का शिकार तो नहीं हुए आप नेता संदीप


राशन कार्ड बनवाने गई थी मंत्री दफ्तर

पूर्व मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने बताया कि यह घटना लगभग एक साल पुरानी है। वह मंत्री के कार्यालय में राशन कार्ड बनवाने के लिए गई थी। वहां उसे एक कमरे में बिठाया गया और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया गया। इसे पीने के बाद वह अपना होश खो बैठी।

महिला का आरोप है कि इसके बाद संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे दुष्कर्म के बारे में पता चला और आरोपी से कहा कि उसके साथ गलत हुआ है तो उसने कहा कि उसे राशन कार्ड भी तो बनवाना है। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह पूरी घटना उसने खुफिया कैमरे में कैद कर ली है।

बापू से संदीप की तुलना पर विपक्ष नाराज

किन किन धाराओं में हुई गिरफ्तारी ?

महिला के बयान के आधार पर संदीप कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। संदीप कुमार पर कई धाराओं 376 और 328 और 67A IT के तहत मामला दर्ज हुआ है। महिला के साथ रेप का आरोप लगा इसलिए धारा 376 लगी। राशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया, इसलिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा लगी। छुपकर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाया इसलिए आईटी एक्ट लगा है।