विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स सीडी में फंसे संदीप कुमार पर गाज, AAP ने की प्राथमिक सदस्यता रद

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2016 10:02 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 Sep 2016 09:23 AM (GMT+05:30)

विपक्ष के आरोप प्रत्‍यारोप के बीच आप ने सेक्‍स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार की प्राथमिक सदस्‍यता निलंबित की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। आम आदमी पार्टी ने सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार पर कार्रवाई को आगे बढ़ातेे हुए हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीडी का सच जानने के बाद संपीप कुमार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति के पास पूरा मामला है जो भी रिपोर्ट आएगी उस पर कार्रवाई होगी। सिसोदिया ने आप नेता आशुतोष के ब्लॉग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संदीप के द्वारा किया गए कृत्य को डिफेंड नहीं किया जा सकता है।

सेक्स सीडी पर बोले केजरीवाल, 'पार्टी में एक गंदी मछली थी हमने निकाल फेंकी'

मनीष सिसोदिया ने कहा कि संदीप कुमार का आचरण पार्टी की शुचिता के हिसाब से गलत है। उन्होंने कहा की इस मामले में आशुतोष ने जो कुछ भी अपने ब्लॉग पर लिखा वो उनकी निजी राय हो सकती है, पार्टी का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।

इस मामले में विपक्ष ने केजीरवाल पर लगातार प्रहार किया। विपक्ष का आरोप था कि नैतिकता का दावा भरने वाली पार्टी ने संदीप कुमार को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया, लेकिन उनको पार्टी से क्यों नहीं निकला गया। सीडी कांड पर आप की किरकिरी के बाद शनिवार को पार्टी ने आप नेता संदीप को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। अब देखना यह है कि पार्टी आगे उनके खिलाफ क्या रुख अपनाती है।

जानकारी के मुताबिक मामले में पूछतीछ जारी है और सेक्स सीडी का सच जानने के लिए बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, लेकिन उससे पहले पुलिस उन सभी फोटोग्राफ और वीडियो की जांच करेगी, जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रहे हैं। सीडी की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

उधर, संदीप कुमार सीडी में खुद के होने से इंकार कर चुके हैं, लेकिन अब सच की तह तक जाने का काम पुलिस को करना है। पुलिस को सबसे पहले यह पता लगाना है कि मीडिया तक सीडी पहुंचाने वाले शख्स के पास सीडी कहां से आई, ये वीडियो कहां बनी, कब बनी, किसने बनाई, बाहर कैसे आई।

सेक्स सीडी पर भावुक हुए AK, 'पार्टी बंद कर दूंगा, लेकिन समझौता नहीं करूंगा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।