विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती होने पर किया ऐसा गुनाह

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 20 Jun 2016 02:34 PM (IST)

युवक ने निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

News Article Hero Image

सोनीपत (जेएनएन)। युवक ने निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती को झांसा में लेकर उसका गर्भपात भी करा दिया। कुछ दिन बाद ही भिवानी की रहने वाली युवती संदिग्ध हालत में लापता है। सिटी थाना पुलिस रविवार को उसके दोस्त पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

लव मैरिज के बाद दोस्तों की गर्लफ्रेंड को समय देता है पति, हो रही यह मुश्किल

भिवानी की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की करीब एक साल पहले सोनीपत निवासी विनोद से जान पहचान हुई थी। दोनों एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। जान पहचान होने पर जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई।

UP में पंचायत का तुगलकी फरमान, दुष्कर्मी से ही करा दी युवती की शादी

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की दोस्त ने बताया कि आरोपी ने शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद दोनों शांति नगर कालोनी में किराए के कमरे में एक साथ रह रहे थे। दोस्त का कहना है कि इस दौरान उसने कई बार उसकी सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे गर्भवती हो गई थी।

इस पर आरोपी ने झांसा में लेकर उसका गर्भपात भी करा दिया। एक माह से विनोद शादी करने की बात से इन्कार कर दिया। अब यह युवक किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता की दोस्त का कहना है कि 15 दिन से बिना किसी सूचना गायब है और फोन भी नहीं उठा रहा है।