विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP चुनावः शीला दीक्षित बोलीं, 'मैं यूपी की बहू, जा सकती हूं ससुराल'

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2016 01:08 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 07:41 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नई पारी पर दिल्ली में डेढ़ दशक तक राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नई पारी पर दिल्ली में डेढ़ दशक तक राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के बहू हूंं और ससुराल जा सकती हूं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में पली-बढ़ी और यूपी की बहू बनी। उन्होंने यह जवाब पंजाब में जन्म लेने पर दिया।

यूपी विस चुनाव के लिए प्रियंका पहली पसंद

पत्रकारों के सवाल के जवाब में शीला दीक्षित ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में आती हैं तो उनका स्वागत है। वह सबसे योग्य शख्सियत हैंं।

अटल-आडवाणी के करीबी को भी PM मोदी ने बनाया मंत्री, जानें खूबियां

यूपी विधानसभा चुनाव में खुद को संभावित मुख्यमंत्री पेश किए जाने के कयास पर उन्होंने कहा कि जब भी निर्णय होगा बता दिया जाएगा। अभी चर्चा चल रही है।

राजनीति ने उम्र नहीं पूछी जाती

राजनीति में उम्र को लेकर पूछे गए सवाल पर शीला दीक्षित ने कहा कि राजनीति करने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान चाहे 20 साल का हो या फिर 80 साल का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

जानें, केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कु्मार पर क्या हैं आरोप, कोर्ट में पेशी आज

पार्टी का आदेश सिर माथे

उत्तर प्रदेश चुनाव में खुद की भूमिका पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी, मैं उनका पालन करूंगी। यहां पर बता दें कि उन्हें यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है।

केजरीवाल को दिल्ली की पूर्व CM की नसीहत, LG के साथ चलाएं सरकार

दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

राजनीति से प्रेरित नहीं राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी पर शीला दीक्षित ने कहा कि CBI को कुछ तो सुबूत मिले होंगे, जिना बिनाह पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित होने से भी इन्कार किया।

वाटर टैंक घोटालेे को राजनीति से प्रेरित बताया

400 करोड़ रुपये के वाटर टैंकर घोटाले पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टैंकर घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा उन पर एफआइआर पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।