विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU मामला: एक और छात्र आशुतोष कुमार से दिल्‍ली पुलिस की पूछताछ जारी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 28 Feb 2016 04:29 PM (IST)

जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में आरोपी एक अन्य छात्र आशुतोष कुमार ने सरेंडर कर दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में आशुतोष से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है। जेएनयू छात्र आशुतोष कुमार को दिल्ली पुलिस की तलाश थी। लेकिन आशुतोष ने अपने आपको पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस उन दो छात्रों के बारे में भी जानने की कोशिश कर रही है जो अभी भी फरार हैं।

जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में मुख्य आरोपी उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य से पुलिस ने तमाम अहम जानकारियां हासिल की हैं। इस मामले में आरोपी एक अन्य छात्र आशुतोष कुमार ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस को अब दो अन्य छात्रों की तलाश है जिन्होंने अब तक सरेंडर नहीं किया है।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कन्हैया का मामला यूपी या बिहार में चलना चाहिए जो बीजेपी शासित प्रदेश नहीं हैं।