Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केजरीवाल सरकार को राष्ट्रीय हित में बर्खास्त कर देना चाहिए: सुब्रमण्यम स्वामी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2016 08:39 AM (IST)

    भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम महेश गिरी की भूख हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार को सरकार को राष्ट्रीय हित मेंं बर्खास्त कर द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कानूनी सलाहकार एमएम खान की हत्या के आरोप से नाराज पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी का मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन मेंं पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली सरकार के साथ ही उपराज्यपाल नजीब जंग को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आरोपोंं के समर्थन मेंं दस्तावेज पेश करेंं या महेश गिरी माफी मांगे। यदि वे माफी मांगने से इन्कार करते हैं तो उनकी सरकार को राष्ट्रीय हित मेंं बर्खास्त कर देना चाहिए।

    स्वामी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल अपनी सरकार के हमले से सांसद को बचाने मे विफल रहे हैं और वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से दिशानिर्देश ले रहे हैं। इसलिए उन्हेंं भी हटाने की जरूरत है। उन्होंंने दावा किया कि वर्ष 1991 मेंं जब वह केंंद्रीय कानून मंत्री थे, तब उन्होंंने चार राज्योंं की सरकारोंं को बर्खास्त कर दिया था और तत्कालीन केंंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

    महेश गिरी 21 दिन तक भूखे रहें, नहीं तो लोग कहेंगे नौटंकी: आशुतोष

    संसद मेंं भी इस फैसले को समर्थन मिला था। उन्होंंने कहा कि केजरीवाल अक्सर राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलने के लिए वार करो और भाग जाओ की नीति अपनाते हैंं। एक सवाल के जवाब मेंं उन्होंंने कहा कि वह रिजर्व बैंंक के गवर्नर रघुराम राजन के मामले मेंं व्यस्त थे, अब वह केंंद्र सरकार से इस बारे मेंं बात करेंंगे।

    धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गलती की है और इस गंदी राजनीति के लिए उन्हेंं भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंंने गिरी से अपील की कि वे धरना जारी रखेंं साथ ही भूख हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार करेंं। राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने भी उनसे भूख हड़ताल के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की। उन्होंंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता असंंवेदनशील और अराजक है जो गांंधीवादी तरीके से किए जा रहे सघर्ष के लिए कोई संंवेदना नहींं रखते।

    खबरें और भी

    केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे सांसद महेश गिरी, बोले- माफी मांगें CM

    दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा विरोधियोंं के चरित्र हनन की चलाई जा रही राजनीति के विरुद्ध लड़ने के लिए महेश गिरी के साथ है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गिरी मेंं उन पवित्र राजनीतिक शक्तियोंं की झलक मिलती है जो राजनीति मेंं शुचिता लाने के लिए काम करती है और यह भूख हड़ताल उनकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि द्वारा प्रेरित है जो उन्हेंं केजरीवाल जैसे बुरी ताकतोंं के विरुद्ध लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

    AAP नेता का मोदी के MP पर हमला 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'

    महेश गिरी ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया कि एनडीएमसी के अधिकारी एमएम खान की हत्या के संदर्भ मेंं फिर से जांच करेंं और यदि आवश्यक हो तो उनसे भी पूछताछ की जाए। उन्होंंने कहा, मुख्यमंंत्री केजरीवाल को यह पता होना चाहिए कि मैंं अपनी छवि पर किसी प्रकार के नापाक हमले को बर्दाश्त नहींं करूगा। मैं एक आध्यात्मिक व्यक्ति हूंं जिसके लिए शक्ति से अधिक उसकी छवि महत्वपूर्ण है।