Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कालेधन के असली हाथी तो राजनीतिक दल हैं: योगेंद्र यादव

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2016 09:46 PM (IST)

    स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने कालाधन खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया, लेकिन कालेधन के असली हाथी तो राजनीतिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालेधन के खिलाफ केंद्र सरकार के अभियान को नाकाफी बताते हुए स्वराज इंडिया व स्वराज अभियान ने जंतर-मंतर पर हल्लाबोल रैली का आयोजन किया। नोटबंदी को दिखावा बताते हुए सरकार से राजनीतिक दलों को मिले चंदे को सार्वजनिक करने की मांग की और कालेधन के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया।

    रैली को संबोधित करते हुए स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने कालाधन खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया, लेकिन कालेधन के असली हाथी तो राजनीतिक दल हैं। अभी सिर्फ हाथी की पूंछ पकड़ी जा सकी है। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर के बाद से हजारों करोड़ रुपये का कालाधन जमा हुआ है। सरकार को चाहिए कि राजनीतिक दलों के खातों की विशेष जांच कराए। 20 हजार रुपये से नीचे के चंदे की जानकारी देने की मिली छूट को भी वापस लिया जाए।

    केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, जानिये किससे चंदा लेने से किया इन्कार

    योगेंद्र यादव प्रधानमंत्री के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसने से भी नही चूके। व्यंगात्मक लहजे में यादव ने कहा कि मोदी संसद की जगह बाहर रैलियों में बोलते हैं, और राहुल सिर्फ संसद में ही बोलकर भूकंप लाना चाहते हैं। यादव ने कालेधन को रावण बताते हुए कहा कि इसके भी दस सिर हैं।

    दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 1.170 किलो सोना बरामद, यात्री गिरफ्तार

    स्वराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत भूषण ने प्रधानमंत्री पर संदेह जताते हुए कहा कि जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए वह पाकिस्तान से युद्ध करा सकते हैं और इसीलिए उन्होंने सेनाध्यक्ष के चयन में वरिष्ठता को नजरअंदाज किया है।

    खबरें और भी