विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटे भाई की पत्‍नी के साथ जेठ ने बंद कमरे में क्‍या किया - पढ़ें खबर

By Ramesh MishraEdited By:
Updated: Thu, 24 Dec 2015 08:14 AM (IST)

फरीदाबाद के गांव बहबलपुर के रहने वाले महेश कुमार का विवाह 6 मार्च 2002 को हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद महेश कुमार को हत्या के एक मामले में जेल जाना पड़ा। इसके बाद महेश कुमार के बड़े भाई का दिल उसकी पत्‍नी पर आ गया।

News Article Hero Image

फरीदाबाद । हत्या के मामले में पति महेश कुमार के जेल जाने के बाद उसके बड़े भाई का दिल छोटे भाई की पत्नी पर आ गया। छोटे भाई की पत्नी ने थाने में जाकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी है।

पढ़ें : सुहाग रात के पहले ही भाग गई दुल्हन - क्यों, पढ़ें खबर

फरीदाबाद के गांव बहबलपुर के रहने वाले महेश कुमार का विवाह 6 मार्च 2002 को हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद महेश कुमार को हत्या के एक मामले में जेल जाना पड़ा। इसके बाद महेश कुमार के बड़े भाई का दिल उसकी पत्नी पर आ गया। पहने महेश की पत्नी ने इसकी शिकायत ससुराल के सदस्यों को दी, लेकिन उसकी बात अनसूनी कर दी गई। आरोप है कि जेठ ने कई बार गलत नीयत से उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की।

पढ़ें : दरिंदगीः गर्लफ्रेंड से रेप किया फिर 2 दोस्तों से बोला, 'तुम भी करो'

जेठ ने जान से मारने की धमकी देकर उसे इस बारे में किसी को ना बताने के लिए कहा। इसके बाद पत्नी को ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी यातनाएं देना शुरू कर दिया। महेश की पत्नी का आरोप है कि जेठ समय सिंह, जेठानी निर्मला देवी, ननद संतोष और सांस प्रकाश दहेज के रूप में उससे रुपयों की मांग करने लगी।

महेश की पत्नी ने अपने जेठ समय सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने के साथ ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का भी मामला दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस ने जेठ समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने जेठ समय सिहं, जेठानी निर्मला, ननद संतोष और सांस प्रकाश के खिलाफ दहेज के रूप में पैसे मांगने, छेड़छाड़, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया।