विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे का इंजेक्शन लगाकर GB रोड तक पहुंचाई जाती हैं लड़कियां

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 25 May 2016 08:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 07:34 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अगवा की गई किशोरी व उसके 4 साल के भतीजे को जीबी रोड से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली 16 साल की किशोरी को रेड लाइट एरिया जीबी रोड के कोठा नंबर 5211 से मुक्त कराया है। किशोरी व उसके चार साल के भतीजे को मानव तस्करी से जुड़े एक गिरोह बीते दिसंबर महीने मेंं पश्चिम बंगाल से अगवा कर लिया था।

किशोरी को लगाया गया नशे का इंजेक्शन

मानव तस्करों ने किशोरी व उसके भतीजे को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और जब दोनों की आंख खुली तो उनका सौदा जीबी रोड में हो चुका था। मानव तस्करों से किशोरी को खरीदने के बाद कोठेे की संचालिका ने उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया और भतीजे को कोठे पर ही रखकर लालन पालन किया जाने लगा।

GB रोड का सच, जिस्म बेचने के बाद भी मयस्सर नहीं दो वक्त की रोटी

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दी दिल्ली पुलिस को सूचना

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। जिसके बाद मंगलवार रात कमला मार्केट थाना पुलिस ने दोनोंं की फोटो के जरिए कोठोंं मेंं सर्च अॅापरेशन चलाया और किशोरी व उसके भतीजेे को खोज निकाला।

किशोरी व उसके भतीजे को जीबी रोड से मुक्त कराने के बाद किशोरी का बयान दर्ज किया गया। बयान दर्ज होने के बाद दोनों को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले मेंं तीन कोठा संचालिकाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओंं मेंं मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे उनके पुरुष साथियों की भी तलाश कर रही है।

सूरज ढलते ही GB रोड पर शुरू हो जाता है दौलत लुटाने का खेल

इन राज्यों तक फैला है मानव तस्करों का गिरोह

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, नेपाल, हैदराबाद, उड़ीसा, झारखंड, पंजाब आदि राज्योंं से बड़ी संख्या मेंं मानव तस्करी से जुड़े गिरोह गरीब परिवार की किशोरी, युवती व महिलाओंं को दिल्ली मेंं नौकरी दिलवाने के बहाने यहां लाते हैं और जीबी रोड पर उन्हें बेच दिया जाता है। के कोठे पर बेच देते है। यहां उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।