विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता बोले, जाने किस हाल में होगी बच्ची, सिर्फ भैंस ही खोज सकती है UP पुलिस

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 09:53 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Jun 2016 01:48 PM (GMT+05:30)

पिछले 21 दिन से लापता कशिश को खोजने में नाकाम नोएडा पुलिस के खिलाफ लोगों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

नोएडा, जागरण संवाददाता। 'उत्तर प्रदेश पुलिस भैंस खोज सकती है लेकिन हमारी बच्ची नहीं' यूपी पुलिस पुलिस 'हाय-हाय'। यह नारा बुधवार शाम को नोएडा सेक्टर 12-22 चौराहे पर गूंजा। पिछले 21 दिन से लापता कशिश को खोजने में नाकाम नोएडा पुलिस के खिलाफ लोगों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले संजय रावत सेक्टर- 22 के एच ब्लॉक मेंं रहते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कशिश 12 मई को घर के पास स्थित पार्क मेंं गई थी। जहां से वह लापता हो गई। कशिश को खोजने के लिए सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जा रहा है।

सोते वक्त बच्ची को उठा ले गया था मोटू, CCTV ने पहुंचाया जेल

प्रदर्शन के कारण लगा जाम

कशिश को खोजने के लिए हुए प्रदर्शन के कारण सेक्टर 12-22 पर लंबा जाम लगा गया। दफ्तर से निकले लोगों को आधे घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। निजी वाहनों के साथ बसों से भी घर जा रहे लोग जाम में फंस गए।

परिजनों ने सीएम से सगाई गुहार

कशिश को खोजने के लिए परिजनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बच्ची के लापता होने के 21 दिन बाद भी नोएडा पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी। इस कारण बच्ची को खोजने में मुख्यमंत्री की तरफ से सहयोग किया जाए।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच

जांच के नाम पर केवल पोस्टर चिपकाया जा रहा है

लापता बच्ची के पिता संजय रावत का कहना है कि न जाने उनकी बच्ची किस हाल होगी। पिछले कई दिनों से स्थानीय पुलिस जांच कर रही है, लेकिन कोई नतीजा नहींं निकला है। जांच के नाम पर केवल पोस्टर चिपकाए जा रहेे हैंं। इस बीच पुलिस का कहना है कि पुलिस बच्ची को खोजने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। देशभर में कई जगहों पर पुलिस टीम भेजी गई। साथ ही बच्ची केे पोस्टर भी लगाए गए हैं।

रात को 1 बजे बार में काम करने वाली महिला के साथ क्या हुआ...पढ़ें खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।