यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निर्भया कांड की चौथी बरसी से पहले दिल्ली में 13 साल की बच्ची से रेप
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी का आरोप है कि इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया। उसका कहना है कि फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली को पूरी दुनिया में शर्मसार करने वाले निर्भया कांड (16 दिसंबर, 2012) को शुक्रवार को चार साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन इतनी बड़ी वारदात के बाद भी माहौल नहीं बदला है। निर्भया कांड की चौथी बरसी से पहले दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में केस दर्ज कर शाम को किशोरी के नाबालिग बॉयफ्रेंड और अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित 13 साल की किशोरी उत्तमनगर इलाके में रहती है, मंगलवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस बीच किशोरी अपने 17 साल के दोस्त और 18 साल के एक अन्य लड़के साहिल के साथ उत्तमनगर में ही एक स्पा में गई। पुलिस की मानें तो इस दौरान वहां सबने जमकर पार्टी की।
16 दिसंबर 2012 : मैं हूं निर्भया, ये है मेरी पूरी दास्तां
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी का आरोप है कि इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया। उसका कहना है कि फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उत्तमनगर में ही दोनों लोग बेसुध छोड़कर भाग गए।
...जब दिल्ली ने महसूस किया 'निर्भया का दर्द', सड़कों पर उतरे लोग
इस दौरान किशोरी की बहन ने पुलिस को फ़ोन किया कि उनकी बहन घर नहीं आई है, जब किशोरी घर पहुंची तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बुधवार देर शाम को नाबालिग बॉयफ्रेंड और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

