Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छोटे कपड़े पहनने के बाद किन्नरों ने की ऐसी करतूत, जानकर हो जाएंगे हैरान

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 09 May 2016 07:48 AM (GMT+05:30)

    मौके पर मौजूद करीब 100 लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे किन्नरों केे आतंक से युवकों को बचाने के लिए आगे आएं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुड़गांव। कुछ रोज पहले स्विफ्ट कार सवार डांस करने वालेे किन्नरोंं ने अपनी हरकत से पुलिस को भी हैरान कर दिया। रात में दो बजे के आसपास दोनों किन्नरों ने दिल्ली निवासी दो युवकोंं की कार तोड़ डाली।

    किन्नर के 'बेटे' की अनोखी शादी में दुनियाभर से आएंगे मेहमान

    पीड़ित युवक दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी प्रिंस नेस्ले कंपनी का सेल्स कर्मी है,जबकि उसका दोस्त एम्बेसी का कर्मचारी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार की सामान्य टक्कर के बाद बवाल हुआ था।

    दिल्ली निवासी प्रिंस और उसका दोस्त ग्रे रंग की एसएक्स4 कार से गुड़गांव के जेएमडी मॉल आए हुए थे। मॉल मेंं पब व बार चलते हैंं। बार व पब रात करीब दो बजे बंद होते हैंं, जिसके बाद यहां से काफी संख्या मे भीड़ बाहर निकलती है।

    शुक्रवार रात को प्रिंस भी जेएमडी मॉल से सर्विस लेन होते हुए मेन रोड पर कार ले जा रहा था। तभी पीछे सहारा मॉल से निकली सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेजी से आई और साइड से प्रिंस की कार का साइड मिरर तोड़ दिया। इसके बाद प्रिंस व उसके दोस्त ने ठीक से कार चलाने की आवाज दी।

    स्विफ्ट कार से छोटे कपड़े पहने दो किन्नर बाहर निकले और गाली-गलौच करने लगे। तभी दोनोंं किन्नरोंं ने अपनी कार से बेस बाल के डंडे निकाले और एसएक्स4 कार के शीशे तोड़ डाले।

    समय पर होती कार्रवाई तो न टूटती कार

    पीड़ित युवक प्रिंस ने बताया कि झगड़े के स्थान से कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियो ने नाका लगाया हुआ था। विवाद के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियोंं ने कोई ध्यान नहीं दिया।

    लोग ले रहे थे मजे

    प्रिंस के अनुसार, दोनोंं किन्नर हमेंं गंदी गालियां व अपशब्द बोल रहे थे। वहीं, मौके पर मौजूद करीब 100 लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। कोई भी मदद करने या झगड़ा शांत कराने नही आया।