विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमें राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया, गर्व है: उमर खालिद

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 19 Mar 2016 07:22 AM (IST)

देशद्रोह के मामले में सशर्त जमानत पर छूटकर बीती रात करीब पौने 11 बजे जेएनयू कैंपस पहुंचे उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने कैंपस पहुंचते ही फिर जहर उगला।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देशद्रोह के मामले में सशर्त जमानत पर छूटकर बीती रात करीब पौने 11 बजे जेएनयू कैंपस पहुंचे उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य ने कैंपस पहुंचते ही फिर जहर उगला। दोनों पटियाला हाउस कोर्ट से छह महीने की अंतरिम जमानत मिलने के बाद कैंपस पहुचे थे।

देशविरोधी नारे लगाने वाले कभी देश के हीरो नहीं हो सकते: अनुपम खेर

यहां खालिद ने भी कन्हैया कुमार के नक्शे कदम पर चलते हुए छात्रो को संबोधित किया। उसने कहा कि 'हमें राष्ट्रद्रोह के आरोप मे गिरफ्तार किया गया, इस पर हमे गर्व है।' हम यहा से चिल्ला-चिल्लाकर बोलना चाहते हैं कि हमारा विद्रोह जारी रहेगा।

जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए उमर खालिद व अनिर्बान

उमर ने कहा कि अपराधी वो है जो पावर में है। सत्ता का विरोध करने वालो को हमेशा जेल मे डाला गया। खालिद ने अपने भाषण मे पीएम मोदी और शिवसेना के प्रमुख बाला साहब ठाकरे पर भी निशाना साधा। उसने आरएसएस के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। कहा कि संघ की बर्बादी तक जंग रहेगी जंग। यहां जंग का मतलब उसने संघर्ष बताया। इस दौरान यह भी कहा कि कस्टडी के दौरान पुलिस ने कोई बुरा बर्ताव नहीं किया। बता दें कि दोनों को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।