विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी-मंगेतर को दिया धोखा, गैर मर्दों से संबंध बनाने वाली युवती का video से खुलेगा राज

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 07:35 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Jul 2016 12:32 PM (GMT+05:30)

कई लोगों के अलावा प्रेमी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने वाली युवती की बेवफाई का राज खोलने में जांच जुट गई है।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। कई लोगों के अलावा प्रेमी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने वाली युवती की बेवफाई का राज खोलने में जांच जुट गई है। पुलिस नोएडा के डॉक्टर कपिल भाटी और उनकी प्रेमिका के बीच हुए व्हाट्सएप चैटिंग, बातचीत, फोटो तथा विडियो के आधार पर जांच करेगी।

प्रेमिका की बेवफाई व ब्लैकमेलिंग से परेशान डॉक्टर कपिल भाटी ने सुसाइड नोट में पुलिस को मोबाइल में मौजूद सबूत के बारे में जानकारी दी थी।

युवती ने किया 'Rape' ! होटल में लड़के के साथ बनाए शारीरिक संबंध, यूं खुला राज

इस कारण पुलिस ने मंगलवार को ही कोर्ट से मोबाइल का फॉरेंसिक परीक्षण कराने की इजाजत प्राप्त की थी। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रेमिका के साथ छतीसगढ़ के डीएसपी का रोल है की नहीं। हालांकि पुलिस को कॉल डिटेल में डीएसपी की कोई भूमिका नहीं मिली है।

डॉक्टर का था युवती से प्रेम संबंध

सेक्टर 15 में रहने वाले डॉक्टर कपिल भाटी का मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती से प्रेम संबंध था। जिससे डॉक्टर कपिल शादी करना चाहते थे। प्रेमिका ने कपिल से शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने छतीसगढ़ में तैनात डीएसपी आदित्य पांडे से शादी की हामी भर दी। साथ ही उनसे सगाई कर ली। कपिल इससे निराश थे।

प्रेमिका ने उसने पीछा छुड़ाने के लिए दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी दे दी। साथ ही उनसे विभिन्न कारणों से लिए 25 लाख रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इन सब से परेशान कपिल भाटी ने 3 जुलाई को सब मॉल सेक्टर 27 की पार्किंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सात पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें प्रेमिका के कई राज उजागर किए।

सुसाइड नोट के आधार पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने प्रेमिका, उसके माता-पिता और डीएसपी आदित्य पांडे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

उधर, सुसाइड नोट से युवती का राज उजागर होने के बाद डीएसपी आदित्य पांडे ने भी उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। पुलिस ने अब मामले की जांच तेज कर दी है। कपिल भाटी ने सुसाइड नोट में मोबाइल में उनके और युवती के बीच संबंध होने से जुड़े कई सबूत होने का जिक्र किया है।

इसकी जांच के लिए पुलिस ने मोबाइल का फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया। इसके लिए कोर्ट से मंगलवार को इजाजत ली गई। मोबाइल के फॉरेंसिक जांच से साफ हो जाएगा कि सुसाइड नोट में कपिल भाटी ने जो दावे किए हैं, वह सही हैंं या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।