विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह दे गए नया नारा, 'यूपी में सत्ता दो, प्रदेश बदलो-देश भी बदलेगा'

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 12:37 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सपा की सरकार को बदल डालो।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नोएडा में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की सरकार को बदल डालो। प्रदेश का यदि समुचित विकास चाहते हो तो कमल की सरकार बनाओ। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का विकास कर सकती है।’

असम में विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने 'भाजपा मिशन यूपी 2017' की शुरुआत पार्टी मुखिया अमित ने नोएडा से की। सेक्टर-62 स्थित जेपी इंस्टिट्यूट के सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन के बहाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के लोगों के साथ 'दो साल, बेमिसाल' पर चर्चा की।

देश-विदेश में भारत का नाम

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ कल्याणकारी कार्य ही किए हैं जो हताशा यूपीए की सरकार में थी, वह दूर हो चुकी है। देश-विदेश में भारत का नाम सम्मान से लिया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा से कई राज्यों के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर 80 में से 73 सीटें दी थीं तो विधानसभा चुनाव में ऐसा ही कमाल करके दिखाओ। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र से जो भी पैसा दिया जाता है वह लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

सत्ता दो, प्रदेश बदलो

भाजपा को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दो, फिर प्रदेश ही नही, देश बदलता देखोगे। उन्होंने कैराना और मथुरा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि कैराना में असुरक्षित लोग घर छोड़ गए।