Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM पर बरसे केजरीवाल, बोले- 'मोदी जी मुझे पीटे लो, जनता को बख्श दो'

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2016 07:44 AM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और कांग्रेस पर पर जमकर निशाना साधा।केजरीवाल ने कहा कि दोहरा मापदंड नहीं च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सीएम अरविंंद केजरीवाल ने 'आप' विधायकोंं को संंसदीय सचिव बनाए जाने के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर फिर हमला बोला है। उन्होंंने कहा कि दिल्ली सरकार बेहतरीन काम कर रही है, जिसकी चर्चा पूरे देश के साथ-साथ दुनिया मेंं हो रही है। इसी वजह से केंंद्र की मोदी सरकार परेशान है। उन्होंंने कहा, 'मैंं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हू कि वे दिल्ली की जनता को बेवजह परेशान न करे। मारना-पीटना या जो बदला लेना है मुझसे ले।'

    'आप' पार्टी करे तो अवैध है

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर पर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब भाजपा संसदीय सचिव की नियुक्ति करती है तो वह वैध है और जब आम आदमी पार्टी वैसा ही करती है तो उसे अवैध कहा जाता है।

    सीएम ने पिछली सरकारों का दिया हवाला

    प्रेस कॉन्फ्रेंंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि 1997 में दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री ने भी संसदीय सचिवों की नियुक्ति की थी और दिल्ली की पूर्व कांग्रेस सरकार में शीला दीक्षित ने भी यही काम किया था। उस वक्त यह सही था लेकिन अब गलत है।

    ये हैं प्रशांत पटेल, जिनकी वजह से खतरे में है 21 आप विधायकों की सदस्यता

    परेशान न हो दिल्ली की जनता

    सीएम केजरीवाल यहीं नहीं रुके प्रेस कॉन्फ्रेंंस में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ' हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि आप हमारे साथ जो करना चाहते हैं करें लेकिन दिल्ली की जनता को परेशान न किया जाए'।

    खबरें और भी