विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं के लिए वाइन शॉप खोलने वाले केजरी, पंजाब को करने जा रहे हैं नशा मुक्त

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2016 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 08:03 AM (IST)

केजरीवाल पंजाब को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए कैंपेन चलाने जा रहे हैं। मगर, दिल्‍ली में महिलाओं के लिए वाइन शॉप खुलवा रहे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आंदोलन करने की तैयारी में हैं। वे युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए पंजाब में कैंपेन चलाने जा रहे हैं। मगर, दिल्ली में उन्होंने महिलाओं के लिए खास वाइन शॉप खुलवाई हैं।

यहां शराब की खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाएं कुछ अलग फील कर रही हैं। मयूर विहार फेज वन के स्टार सिटी मॉल में कुछ महीनों पहले एक्सक्लूसिवली महिलाओं के लिए एक वाइन शॉप खोली गई है। यहां पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

महिलाओं को किसी तरह की असहजता महसूस नहीं हो, इसके लिए यहां स्टोरकीपर भी महिला को ही रखा गया है। वह महिलाओं को हर वाइन के बारे में, उसकी खासियत और प्राइस के बारे में बताती है।

मॉल में एंट्री करते ही गुलाबी रंग की पट्टी पर लिखा एक्सक्लूसिव सेक्शन ऑनली फॉर लेडीज। यहां पर वे महिलाएं भी खुद को आने से नहीं रोक पाती हैं, जिन्हें वाइन नहीं खरीदनी होती है।

स्टोर मैनेजर उमेश सक्सेना ने बताया कि यह दिल्ली में बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है। हमने महिलाओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कुछ अलग सोचा है। अक्सर दूसरी वाइन शॉप पर महिलाएं उतनी सहज होकर वाइन नहीं खरीद पाती है।

ऐसे में हमने महिलाओं की सुविधा के लिए स्टोर कीपर भी एक महिला को रखा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खास बंदोबस्त किए गए हैं।

स्टोर कीपर रीना ने बताया कि तकरीबन 20-30 महिलाएं रोजाना स्टोर में आती हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर महिलाएं लाइट ड्रिंक्स जैसे वोदका, वाइन, ब्रीजर, टकीला और शैंपेन लेती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।