यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लिव इन में युवती हो गई थी गर्भवती, ब्वॉय फ्रेंड से अनबन के बाद उठाया ये कदम
लिव इन में रहने वाली युवती ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को अपना सबकुछ सौंप दिया। इस दौरान ब्वॉय फ्रेंड के कहने पर कई बार न चाहते हुए भी शारीरिक संबंध बनाए। ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। लिव इन में रहने वाली युवती ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को अपना सबकुछ सौंप दिया। इस दौरान ब्वॉय फ्रेंड के कहने पर कई बार न चाहते हुए भी शारीरिक संबंध बनाए। फिर दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि युवती ने खुदकुशी कर दी। सूत्रों की मानें तो युवती गर्भवती थी। पूरा मामला दिल्ली के कटवारिया सराय का है और जान गंवाने वाली युवती का नाम रुचि है। रुचि मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी।
दोस्त से झगड़ा होने के बाद उठाया कदम
सूत्रों की माने तो ब्वॉय फ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही युवती ने झगड़ा होने के बाद शनिवार को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। ब्वॉय फ्रेंड शिवम के साथ कटवारिया सराय इलाके में किराए के मकान में रहने वाली रुचि जल्द ही शिवम से शादी करने वाली थी।
हवस की शिकार युवती की 'हत्या की डायरी' पढ़कर चौंक जाएंगे आप
दोस्त से झगड़ा होने के बाद उठाया कदम
दोनों ही प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। पुलिस की मानें तो जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। अक्सर शिवम व रुचि का छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।
इस बीच दिल्ली पहुंचने पर रुचि के परिवार ने शिवम पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रुचि गर्भवती थी।