Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेप के आरोप में फंसे BJP नेता हरक सिंह रावत, असम की महिला ने लगाया आरोप

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:57 AM (IST)

    उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली की 32 साल की महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। उत्तराखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली की 32 साल की महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले रावत ने उनके साथ रेप किया। सफदरगंज पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। रावत हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

    पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में आगे हरक सिंह रावत से भी पूछताछ की जाएगी। शिकायत करने वाली महिला असम की बताई जा रही है। रावत के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। 2 साल पहले उन पर एक महिला ने उत्तराखंड में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच फिलहाल जारी है।