विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्रकार पूजा तिवारी मौत मामले में इंस्पेक्टर अमित पर गिरी गाज, हुआ तबादला

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 03 May 2016 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 07:33 AM (IST)

पत्रकार पूजा तिवारी की मौत मामले में इन्स्पेक्टर अमित कुमार पर गाज गिरी है। अमित कुमार का तबादला कर उन्हें डीजीपी पंचकुला ऑफिस भेज दिया गया है।

News Article Hero Image

फरीदाबाद। वेब न्यूज पोर्टल की पत्रकार पूजा तिवारी की मौत मामले में इन्स्पेक्टर अमित कुमार पर गाज गिरी है। अमित कुमार का तबादला कर उन्हें डीजीपी पंचकुला ऑफिस भेज दिया गया है। अमित कुमार फरीदाबाद में पुलिस लाइन में तैनात था।

एक वेब न्यूज पोर्टल की पत्रकार पूजा तिवारी की सेक्टर-46 स्थित सद्भावना अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से रहस्यमय परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार मौके पर मौजूद थे।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओः पीएम बोले बेटा-बेटी एक समान

भ्रूण हत्या के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन कर पूजा ने 1 अप्रैल को पोर्टल पर एक रिपोर्ट में झोला छाप डॉक्टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) प्रदेश अध्यक्ष की डॉक्टर पत्नी के बीच साठगांठ का दावा किया था।

इसके खिलाफ आइएमए अध्यक्ष अनिल गोयल ने उनपर 8 अप्रैल को दो लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया हुआ है। घटना के समय पूजा के फ्लैट में गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर अमित कुमार की उपस्थिति सवाल खड़े कर रही है।

पूजा मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली थी। सोमवार शाम फरीदाबाद पहुंचे परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फ्लैट में पूजा के साथ रहने वाली इंदौर निवासी सहेली आमरीन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने कमरे में चली गई थी। अमित पूजा साथ बैठे थे।

महिला ने सुसाइड नोट में लिखा दर्द 'ये पुलिसवाला इंसान नहीं, जल्लाद है'

आधी रात के बाद अमित ने कमरे का दरवाजा खटखटा कर बताया कि पूजा ने पांचवींं मंजिल से छलांग लगा दी। सूरजकुंड थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अमित से भी पूछताछ की जाएगी। पूजा के मित्र अनुज मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि वह इन दिनों काफी दबाव में थी।

पूजा और अनुज ने मार्च में कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का स्टिंग किया था। इसमें आइएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गोयल, उनकी पत्नी डॉ. अर्चना गोयल, डॉ. रमन कक्कर के नाम आए थे। डॉ. अनिल गोयल ने दावा किया है कि उन्होंने पूजा पर कोई दबाव नहीं बनाया था और दर्ज केस में कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही थी।

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में दिल्ली पुलिस का SHO गिरफ्तार

वहीं, फरीदाबाद के बीके हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे पूजा तिवारी के भाई ने कहा कि मामले में इंस्पेक्टर अमित का कोई लेना देना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।