विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिस्टर कहकर स्कूटी पर बैैठाया, 5 मिनट बाद ही रिश्ते को कर दिया शर्मसार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 22 May 2016 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 07:36 AM (IST)

शाहबाद डेयरी इलाके में युवती को स्कूटी पर लिफ्ट देने के बहाने दो युवकोंं ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाहबाद डेयरी इलाके में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकोंं ने युवती को स्कूटी पर लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैैठाया और पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियोंं की तलाश जारी है।

मां को नींद की गोली खिलाकर जबरन बेटी के साथ सोता था सौतेला पिता

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। पीड़िता के पिता पेशे से चालक हैंं। पीड़ि़ता ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे मंगोलपुरी के दो युवक मिले। दोनो स्कूटी से कहींं जा रहे थे।

तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक कपिल देव महिलाओं के साथ करता था घिनौना काम

पीड़िता ने बताया कि युवकों ने उसे देखकर स्कूटी रोक दी और सिस्टर कह कर आगे तक लिफ्ट देने की बात कही। युवती केे मुताबिक सिस्टर कहे जाने पर वह युवकों के साथ स्कूटी पर सवार हो गई, जिसके बाद युवक जबरन उसे इलाके में स्थित सूनसान पार्क में ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

4 साल तक पिता लूटता रहा इज्जत, बात खुलने के डर से स्कूल भी छुड़वाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।