विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भवती होने पर बोली पीड़िता, शादी का झांसा देकर किया गया दुष्कर्म

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 30 Apr 2016 08:10 AM (IST)

गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह गर्भवती है

News Article Hero Image

गाजियाबाद। मोदीनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युुवती मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद की रहने वाली है। पीड़िता पिछले 6 महीने से गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में अपनी बहन के साथ उसके ससुराल में रह रही थी।

आंटी ने रची साजिश, बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ किया घिनौना काम

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप मकान मालिक के बेटे पर लगा है। आरोपी सरकारी विभाग में कर्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह गर्भवती है और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

परिवार के दबाव में 18 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप...पढ़ें खबर

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल, अब तक की जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।