विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर के लोगों को बंधक बनाकर दरिंदों ने रातभर रौंदा महिला का जिस्म

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 27 Apr 2016 07:31 AM (IST)

फरीदाबाद में लूूट के इरादे से फार्म हाउस में घुसे बदमाशों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

News Article Hero Image

फरीदाबाद। ददसिया गांव में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के लोग बंटाई पर खेत लेकर पास ही बने एक फार्म हाउस में रह रहे थे। रात के वक्त अचानक आठ से दस लोग फर्म हाउस में घुस गए और हथियार की नोंक पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा दावों की खुली पोल, गैंगरेप की शिकार हुई महिला

बदमाशों ने पहले तो लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और फिर परिवार में मौजूद एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की शिकार हुई युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

जेल में पति से मिलने जा रही महिला को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप