विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खूबसूरत युवती के साथ फ्लैट में हुआ ये गंदा काम

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 07:55 AM (IST)

युवती को अपने साथ हुए दुष्कर्म का पता तब चला जब उसे होश आया। उसने अपने आपको सुनसान इलाके में पाया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (स्वदेश कुमार) हर्ष विहार इलाके में किराये का फ्लैट ढूंढ़ना एक युवती के लिए महंगा पड़ गया। प्रॉपर्टी का काम करने वाले एक शख्स ने मकान दिखाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव निवासी श्याम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

छोटी बेटी सोने गई थी रिश्तेदार के घर, मां के साथ हुुई यह खौफनाक वारदात

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हर्ष विहार इलाके में किराये के मकान में रहती है। घर के पास ही वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी से परिवार का खर्चा चलता है। वह कई दिनों से किराये पर दूसरा मकान ढूंढ़ रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क श्याम सिंह के साथ हुआ, जो प्रॉपर्टी का काम करता है।

युवती से 10 साल तक होता रहा गैंगरेप, कई शहरों में सात बार बिकी

श्याम सिंह 20 जुलाई को उसे रिक्शे में बैठाकर मकान दिखाने ले जा रहा था। रास्ते में वह उतरकर कोल्ड ड्रिंक ले आया। मना करने के बावजूद वह आग्रह करने लगा। इस पर पीड़िता ने उसे पी लिया। इसके बाद वह मंडोली जेल से होते हुए हर्ष विहार इलाके में ले गया। तब तक पीड़िता बेहोश हो चुकी थी। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको सुनसान प्लॉट में पाया। तब उसे श्याम सिंह की हरकत का पता चला।

दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, और एक दिन...

आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने कहीं भी शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। युवती एक दिन तो चुप रही, लेकिन अगले ही दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस ने 5 अगस्त को आरोपी को धर-दबोचा। उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।