Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति, पत्नी और 'वो' की कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे, किया ऐसा कांड

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 01:56 PM (IST)

    पति-पत्नी की अनबन में 'वो' क्या आया महिला बदनामी के ऐसे दलदल में फंस गई कि उसे अपनी इज्जत तक गंवानी पड़ी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पति-पत्नी की अनबन में 'वो' क्या आया महिला बदनामी के ऐसे दलदल में फंस गई कि उसे अपनी इज्जत तक गंवानी पड़ी। महिला का आरोप है कि पति से झगड़ा सुलझाने के बाद उसने विश्वास में लिया फिर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कालकाजी थाना इलाके में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

    आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की पहचान राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    लड़कियों का जिस्म बेचकर करोड़ों कमाने वाले दंपती के साथी ने किया सरेंडर

    महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। इससे पहले पति से झगड़ा सुलझाने के दौरान शख्स ने महिला का विश्वास जीता।

    पति से झगड़ा होने के बहाने बढ़ाई थी करीबी

    महिला का कहना है कि उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पड़ोस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजेश ने समझौता करा दिया था। इसके बाद वह महिला से नजदीकियां बढ़ाने लगा।

    महिला का आरोप है कि दो दिन पहले किसी काम के बहाने राजेश उसके घर आया और उसने कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई, जिसे पीते ही उसे नशा हो गया। इसके बाद राजेश ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।