विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी की तलाश में लॉज पहुंची महिला, फिर जो हुआ जानकर सन्न रह जाएंगे आप

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 04:28 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2016 08:18 AM (IST)

दिल्ली के एक पॉश इलाके में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के एक पॉश इलाके में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को दिल्ली की पॉश कॉलोनी में मौजूद एक लॉज में अंजाम दिया गया। महिला को नौकरी का झांसा देकर लॉज में बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है। पीड़ित महिला घरों में कुक का काम करती है। महिला नौकरी खोज रही थी और इसी दौरान उसे किसी ने जॉब कंसल्टेंट का नम्बर दिया था। महिला ने नंबर पर फोन किया और उसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित लॉज पहुंची जहां उसके साथ धोखे दुष्कर्म किया गया।

किरायेदार की बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म, बेटे से कुकर्म

कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

आरोपी ने पहले तो फोन पर महिला को बहाने से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक लॉज में बुला लिया और फिर बातचीत के दौरान महिला की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई जसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

महिला के होश आने पर लॉज की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही है। और इसी दौरान वह नौकरी की तलाश कर रही थी।

बेटी पर ही फिदा हुआ सौतेला पिता, बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।