विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगाई पर रामदेव का तंज, पतली दाल से पेट भरो, इससे बचेगी आधी दाल

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2016 07:39 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 06:24 PM (IST)

योग शिविर में बाबा रामदेव ने कहा कि योग चितवृत को एकाग्रचित करता है और साथ ही योग से लोगों का कौशल बढ़ता है।

News Article Hero Image

फरीदाबाद (जेएनएन)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आज फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित पीएम रैली ग्राउंड में योग शिविर का शानदार आगाज हुआ। योग शिविर का समापन 21 जून यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। शिविर का उद्घाटन बाबा रामदेव ने किया। योग शिविर में बाबा रामदेव ने दालों में बढ़ती महंगाई पर भी व्यंग्य कसा। उन्होंने कहा कि लोग पतली दाल खाएं इससे आधी दाल बचेगी और मोदी को उलाहना कम मिलेगा।

फरीदाबाद में योग शिविर का शानदार आगाज, देखें तस्वीरें

फरीदाबाद में योग का पांच दिवसीय महाकुंभ शुरू, बाबा रामदेव भी पहुंचे

अगले पांच दिनों तक रोज सुबह 5 बजे योग शिविर शुरू किया जाएगा। बाबा रामदेव लगभग पौने पांच बजे शिविर में आए। इसके बाद विधिवत योग का कार्यक्रम शुरू हुआ। शिविर में आए लोगों को संबोधन में बाबा रामदेव ने कहा कि योग चितवृत को एकाग्रचित करता है और योग से कौशल बढ़ता है।

Delhi: छोटा राजन भी करेगा योग, तिहाड़ में बनेगा योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड!

वहीं, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने योग शिविर में कहा कि देश में राम राज्य की परिकल्पना केवल योग से की जा सकती है।

मौसम खराब होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग शिविर में लोग जुटे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी आएंगे

बाबा रामदेव के शिविर में माननीयों का जमावड़ा भी होगा। इस कड़ी में 18 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, 19 को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और 21 जून को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे।

बनेगा विश्व रिकॉर्ड

फरीदाबाद में पांच दिन तक चलने वाले योग शिविर में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक सूर्य नमस्कार, सबसे अधिक पुशअप्स और सबसे अधिक देर तक लगातार शीर्षासन का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री भी आएंगे

20 तारीख को शिविर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आएंगे तो 21 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचेंगे।

गुड़गांव में भी लगा शिविर

गुड़गांव के आशीर्वाद मैरिज लॉन में आयोजित योग शिविर में योगीराज ओम प्रकाश महाराज के साथ योग क्रिया की। इसमें हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर के साथ विधायक उमेश अग्रवाल भी शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।