विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगेंद्र की केजरीवाल को चुनौती, 'मेरी बात गलत साबित करो तो राजनीति छोड़ दूंंगा'

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:46 AM (IST)

योगेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि AAP सरकार ने अपने कार्यकाल में 399 शराब की दुकानें खोली हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को तगड़ी चुनौती दी है। योगेंद्र ने कहा कि यदि आप सरकार की सरकार की शराब की नीति पर उनकी बात को केजरीवाल गलत साबित कर दे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। योगेंद्र ने यह बात वेस्ट दिल्ली के नवादा में शराब की दुकान के खिलाफ जनसुनवाई में कही।

स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि AAP सरकार ने अपने कार्यकाल में 399 शराब की दुकानें खोली हैं। स्वराज अभियान ने सरकार को यह दुकान 11 सितंबर तक बंद करने का अल्टीमेटम दिया है और अगली जनसुनवाई 4 सितंबर को मॉडल टाउन में करने का फैसला किया है।