विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook पर खूबसूरत 'युवती' पर फिदा हुए युवा, खुला राज तो रह गए दंग

By JP YadavEdited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 12:00 PM (IST)

लड़के ने आइडी में तस्वीर पड़ोस की लड़की की लगा दी। उसके बाद उसने कई लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजीं। खूबसूरत लड़की को देख कई लड़के जुड़ते चले गए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। फेसबुक पर आपको कोई अपरिचित युवती फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रही है तो सावधान हो जाएं। किसी के जाल में फंस कर ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला केशवपुरम इलाके में सामने आया है। युवक अनमोल गुप्ता ने फर्जी फेसबुक आइडी पर अपनी दोस्त का फोटो लगा दिया।

Facebook पर प्यार फिर शादी, बाद में निकली एक बच्चे की मां

इसके बाद लड़कों को जाल में फंसाकर न सिर्फ अकाउंट में पैसा जमा कराया बल्कि मोबाइल भी रिचार्ज करवाया। एक पीड़ित युवक ने फर्जी आइडी में लगी फोटो वाली युवती को ढूंढ कर उसे मामले की जानकारी दी। युवती ने आइडी चेक किया तो वह भी दंग रह गई। युवती ने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती के बयान पर केस दर्ज कर लिया।

Whatsapp पर शिक्षिकाओं को अश्लील फोटो भेजता था, देता था गंदे ऑफर

पुलिस के मुताबिक, लड़के ने दोनों आईडी लड़की के नाम से बनाए थे और फोटो पड़ोस की लड़की के लगा दिए। उसके बाद उसने कई लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजीं। खूबसूरत लड़की को देख कई लड़के जुड़ते चले गए। इनमें दिल्ली के अलावा राजस्थान और दूसरे राज्यों से भी थे।

इनमें कई को शादी का वायदा करके अपने अकाउंट में रकम डलवाई। कई से महंगे इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट हासिल किए। पड़ोस की लड़की को जब पता चला, तो वह हैरत में पड़ गई।

पुलिस अफसरों के मुताबिक इन लड़कों में से दो लड़के लगातार टच में थे। लव चैट गहरे प्यार में बदल गई। आरोपी शख्स दोनों लड़कों से लड़की बनकर घंटों मोबाइल पर बात करने लगा। लंबे समय से चल रही बात-बीच से एक लड़के ने मुलाकात की ख्वाहिश जताई। आरोपी टाल-मोटोल करता रहा।

आरोपी के बार-बार मिलने से मना करने पर लड़के को शक हुआ। उसने फेसबुक आईडी को ठीक तरह से चेक किया और लोगों से भी इस बारे में बात की। इसी बीच उसे फेसबुक में लगी फोटो वाली लड़की का एक अन्य फेसबुक अकाउंट से नंबर मिल गया। लड़के ने संपर्क साधा। पूरी बात लड़की को बताई। उसने चेक किया तो वह भी दंग रह गई। पुलिस अफसर के मुताबिक आरोपी ने 2014 में फेक आइडी बनाई और उसमें पड़ोसी लड़की की फोटो लगाई थी।

इंस्टाग्राम ने खोला भेद

आरोपी के बार-बार मिलने से मना करने पर पीड़ित युवक अर्पित को शक हुआ। उसने फेसबुक आइडी को ठीक तरह से चेक किया और लोगों से भी इस बारे में बात की।

फोटो साझा करने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए उसे युवती का नंबर मिला। राजस्थान निवासी अर्पित गौड़ ने इंस्टाग्राम के जरिए असली युवती को मैसेज भेजकर पूरी बात बताई। फेसबुक आइडी खोलते ही युवती के होश उड़ गए। आइडी में कई सारी फोटो युवती की थीं।