विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EDMC में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, विपक्ष के लायक भी नहीं आप और कांग्रेस

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 26 Apr 2017 04:47 PM (IST)

पीएम मोदी की लोकप्रियता का असर पूरे नगर निगम चुनाव पर रहा, लेकिन पूर्वी दिल्‍ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये इतनी बड़ी जीत थी कि यहां विपक्ष का अस्तित्‍व ही संकट में है।

EDMC में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, विपक्ष के लायक भी नहीं आप और कांग्रेस
EDMC में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, विपक्ष के लायक भी नहीं आप और कांग्रेस

नई दिल्ली (जेएनएन)। इसे कहते हैं, ये जीत है बड़ी। भाजपा ने अपने महाजीत के अभियान को आगे बढ़ाते हुए तीनों नगर निगम पर अपना कब्‍जा जमाया है। वहीं पूर्वी दिल्‍ली में तो भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्वी दिल्‍ली में कांग्रेस और आप के पास विपक्ष का दर्जा मिलने के लायक भी सीटें नहीं हासिल हुई हैं। 

बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) की 64 सीटों में से 63 के परिणाम आ गए हैं, जिसमें से 49 पर  भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं आप को 9 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस को 3 सीटें और बसपा को 2 सीटें मिली हैं। यहां पर आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।  

यह भी पढ़ें: LIVE MCD: दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली

आंकड़ों पर नजर डालें पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने तीनों नगर निगम चुनावों में सबसे बेहतर परिणाम दिए हैं। इस निगम चुनाव में भाजपा की जीत आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी हार है। पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता इस इलाके में रहते हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी इसी इलाके हैं और पार्टी का इसी इलाके में सबसे ज्यादा वर्चस्व रहा है। पार्टी को यहां की 64 सीटों में से तकरीबन दो-तिहाई सीटों पर कामयाबी मिली है।

जानें कौन कहां से जीता

गुंजन गुप्ता (भाजपा)-आनंद विहार
रेखा (भाजपा)-अनारकली
रीना माहेश्वरी (भाजपा)-अशोकनगर
कुसुम तोमहर (भाजपा)-बाबरपुर
रेखा रानी (कांग्रेस)-भजनपुरा
राजकुमार बालान (भाजपा)-ब्रह्मपुरी
अब्दुल रहमान (आप)- चौहान बांगर
राजीव कुमार (भाजपा)-दल्लूपुरा
इंदिरा झा (भाजपा)-दिलशाद कॉलोनी
अजीत सिंह (कांग्रेस)- दिलशाद गार्डन
कृष्ण कुमार अग्रवाल (भाजपा)-गौतमपुरी
नीमा भगत (भाजपा)-गीता कॉलोनी
जुगनू (बसपा)-घरौंली
दुर्गेश तिवारी (भाजपा)-घोंडा
शाहनवाज (आप)-घोंडा
निर्मला कुमारी (भाजपा)-गोकुलपुरी
सुदेश (कांग्रेस)-हर्ष विहार
धर्मवीर सिंह (निर्दलीय)-आइपी एक्सटेंशन
प्रेम बाबू सक्सेना (आप)-जनता कॉलोनी
गीतिका पंकज लूथरा (कांग्रेस)-झिलमिल
कन्हैया लाल (भाजपा)-जौहरीपुर
कुलदीप कुमार (आप)-कल्याणपुरी
कंचन माहेश्वरी (भाजपा)-कांतिनगर
पुनीत शर्मा (भाजपा)-करावल नगर ईस्ट
सत्यपाल सिंह (भाजपा)-करावलनगर वेस्ट
साजिद (आप)-कर्दमपुरी
मनोज कुमार त्यागी (आप)-खजूरी खास
हिमांशी पांडे (भाजपा)-किशनगंज
अजय कुमार वर्मा (कांग्रेस)-कोंडली
संदीप कपूर (भाजपा)-कृष्णानगर
संतोष (भाजपा)-लक्ष्मीनगर
शशि चंद्रा (भाजपा)-मंडावली
मौजपुर------------------------
अनीता (आप)- मयूर विहार फेज-1
भावना मलिक (भाजपा)-मयूर विहार फेज-2
शकीला बेगम (आप)-मुस्तफाबाद
लल्लन प्रसाद (बसपा)-नंदनगरी
अरुण सिंह भाटी (भाजपा)-नेहरू विहार
रजनी पांडेय (भाजपा)-न्यू अशोक नगर
कृष्णा मिश्रा (भाजपा)-न्यू सीलमपुर
गोविंद अग्रवाल (भाजपा)-पांडवनगर
बिपिन बिहारी सिंह (भाजपा)-पटपड़गंज
बबीता खन्ना (भाजपा)-प्रीत विहार
श्याम सुंदर अग्रवाल (भाजपा)-रघुवीर पुरा
अशोक शर्मा (आप)-राम नगर
सुमन लता (भाजपा)-रोहताश नगर
हरि प्रकाश बहादुर (भाजपा)-सबोली
नीता बिष्ट (भाजपा)-सादतपुर
शकीला बेगम (बसपा)-सीलमपुर
निर्मल जैन (भाजपा)-शाहदरा
नीतू त्रिपाठी (भाजपा)-शकरपुर
सुरेंद्र प्रकाश शर्मा (कांग्रेस)-शास्त्री पार्क
रीना देवी (भाजपा)-शिव विहार
सुषमा मिश्रा (भाजपा)-सोनिया विहार
कुसुम तिवारी (भाजपा)-श्रीराम कॉलोनी
सविता शर्मा (कांग्रेस)-सुभाष मोहल्ला
विमलेश (आप)-सुंदर नगरी
रोहित कुमार (आप)-त्रिलोकपुरी ईस्ट
सरोज (भाजपा)-त्रिलोकपुरी वेस्ट
राहुल सिंह (एनसीपी-भाजपा)- विनोद नगर
अंजू (भाजपा)-विश्वास नगर
संजय गोयल (भाजपा)-विवेक विहार
अजय शर्मा (भाजपा) वेलकम कॉलोनी
प्रमोद गुप्ता (भाजपा)-यमुना विहार