विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप और हिलेरी के बीच हुए दूसरे प्रसिडेंशल डिबेट के कुछ महत्वपूर्ण अंश

By Atul GuptaEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2016 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 07:39 PM (IST)

दूसरी प्रेसिडेंशल डिबेट में हिलेरी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुस्लिम समुदाय के साथ व्यवहार और महिलाओं के सम्मान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं और जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे अमेरिकी नागरिकों के बीच डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की नीतियों और योजनाओं को सुनने और समझने की इच्छा भी बढ़ती जा रही है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच दूसरी बारी प्रेसिडेंशल डिबेट हुई। आइए आपको उस डिबेट के कुछ महत्वपूर्ण पहलू बताते हैं।

मुसलमानों पर प्रतिबंध

ट्रंप : दुनिया के कुछ हिस्सों से आने वाले लोगों की अत्यधिक सख्त जांच की जरूरत है। मैं नहीं चाहता कि सीरिया से ऐसे हजारों लोग आएं जिनके बारे में हम जानते भी नहीं।

हिलेरी : हम इस्लाम के साथ युद्ध में नहीं हैं। मुस्लिमों के खिलाफ ट्रंप के बेहद बेवकूफाना और खतरनाक टिप्पणियों का इस्तेमाल आतंकियों की भर्ती के लिए किया जाता है।

निजी सर्वर का इस्तेमाल

ट्रंप : यदि मैं जीता तो निजी सर्वर इस्तेमाल मामले की विशेष जांच कराऊंगा। हिलेरी को जेल भेज दूंगा। इस घटना के लिए उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।

हिलेरी : यह जो भी कह रहे हैं, सब झूठ है। लेकिन, मुझे कोई हैरानी नहीं है। मैं पहले भी कह चुकी हूं, यह एक गलती थी और मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं।

रूस का हस्तक्षेप

हिलेरी : यह पहला मौका है जब कोई विदेशी ताकत राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

ट्रंप : मैं पुतिन को नहीं जानता। यह बहुत अच्छी बात होगी कि हम रूस के साथ मिलकर आइएस के खिलाफ लड़ सकें।

महिलाओं पर टिप्पणियां

ट्रंप : मैं सामने आए वीडियो के लिए बेहद शर्मिदा हूं। मैं अन्य की तुलना में महिलाओं का ज्यादा सम्मान करता हूं। मैंने तो सिर्फ बातें की है। बिल क्लिंटन ने जो किया वह आज तक अमेरिका के इतिहास में नहीं हुआ।

हिलेरी : हम सभी समझ सकते हैं कि आखिर वीडियो में दिखने वाला और मंच पर खड़ा यह शख्स महिलाओं का कितना सम्मान करता है। हमने ट्रंप के चुनाव अभियान में भी देखा है कि वह महिलाओं पर कैसी टिप्पणियां करते हैं।

पढ़ें- दूसरी प्रेसिडेंशल डिबेट में ट्रंप और हिलेरी ने एक दूसरे की तारीफ कर दुनिया को चौंकाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।