यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिलेरी को US का राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं ज्यादातर भारतीय-अमेरिकी
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों की भी भागेदारी अहम होगी। हालांकि यहां पर ज्यादातर भारतीयों की पसंद हिलेरी क्लिंटन ही है ...और पढ़ें

वाशिंगटन (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। इस बीच दूसरी डिबेट के बाद डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन का दबदबा भी बढ़ा है। ज्यादातर जानकार इस चुनाव में उनकी जीत को पक्की मान रहे हैं। वहीं यदि अमेरिकी-भारतीयों की बात की जाए तो उनकी भी पहली पसंद वहीं हैं। इसकी वजह वह हिलेरी का भारतीयों से बनाया गया बेहतर संबंध मानते हैं।
अधिकतर भारतीयों की पसंद हैं हिलेरी
भारतीयों के साथ-साथ वहां बसे एशियन-अमेरिकियों समेत काफी संख्या में मौजूद शरणार्थी ग्रुप भी उन्हें ही देश का नेतृत्व सौंपने की इच्छा रखते हैं। पेशे से बिजनेसमेन एक भारतीय-अमेिरिकी फ्रेंक इस्लाम के मुताबिक हिलेरी यहां आने वाले शरणार्थियों के लिए बेहतर नजरिया रखती हैं। उनके मुताबिक उन्हें संदेह है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ अन्य कोई नेता इस तरह का संबंध रख सकता है।
मिडिल क्लास लोगों के लिए चैंपियन हैं हिलेरी
उन्होंने हिलेरी को मिडिल क्लास व्यक्ति के चैंपियन बताया है। उन्होंने हाल ही में सार्वजनिक हुए एक सर्वे का उदाहरण देते हुए कहा कि करीब 70 फीसद अमेरिकी-भारतीय लोग हिलेरी को अपना वोट देना पसंद करते हैं जबकि महज सात फीसद लोग ही डोनाल्ड ट्रंप को अपना वोट देना पसंद करते हैं।
ओबामा ने ट्रंप को बताया झूठ का मुखौटा पहनने वाला इंसान
ट्रंप ने खुद को बताया हिंदुओं का प्रशंसक
गौरतलब है कि रिपब्लिकन उम्मीद्वार डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में की गई अपनी रैली में खुद को हिंदुओं का सबसे बड़ा प्रशंसक बताया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। इससे पहले भी उन्होंने अमेरिका के विकास में भारतीयों और हिंदुओं के सहयोग की तारीफ की थी। यह न्यू जर्सी में हुई इस रैली का आयोजन ट्रंप के हिंदू समर्थकों द्वारा की गई थी।
खबरें और भी
दूसरी डिबेट के बाद हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त बरकरार, 57 फीसद लोगों ने किया समर्थन
हिलेरी बनाएंगी भारत से बेहतर संबंध
इस दौरान उन्होंनेे कहा था कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो भारत और अमेरिका बेहतऱ दोस्त बनेंगे।इस्लाम मानते हैं कि हिलेरी की जीत के बाद अमेरिका के संबंध भारत के साथ और बेहतर होंगे। वह इसको नई ऊंंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगी। इस्लाम मानते हैं कि हिलेरी के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत से अमेरिका के व्यापारिक संबंधों के अलावा आतंकवाद से लड़ने के मामले में भी सहयोग होगा।