Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Election 2017 : अखिलेश यादव का अगला चुनावी अभियान 30 से

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 26 Jan 2017 10:53 AM (IST)

    अखिलेश यादव 30 जनवरी को एटा में अपने चुनाव अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

    UP Election 2017 : अखिलेश यादव का अगला चुनावी अभियान 30 से
    UP Election 2017 : अखिलेश यादव का अगला चुनावी अभियान 30 से

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। बीते दो दिन में सुल्तानपुर के साथ लखीमपुर खीरी में दो-दो सभा करने के बाद अब अखिलेश यादव 30 व 31 जनवरी को जनसभा करेंगे।

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार अभियान की शुरुआत 24 जनवरी से सुल्तानपुर में कर दी थी।

    यह भी पढ़ें: UP Election 2017 :आगरा में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

    कल लखीमपुर खीरी में उन्होंने जनसभाएं की। अखिलेश यादव 30 जनवरी को एटा में अपने चुनाव अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव 31 जनवरी को कासगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया

    कासगंज के साथ ही अखिलेश 31 जनवरी को ताजनगरी आगरा में भी जनसभाएं करेंगे। आगरा में अखिलेश यादव की यह जनसभा तारघर मैदान में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू होना है, साथ ही यूपी चुनाव कुल सात चरणों में होंगे।

    यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

    खबरें और भी