विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 05:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Feb 2017 10:21 PM (GMT+05:30)

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा ...और पढ़ें

यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान
यूपी असेंबली इलेक्शन : अमित शाह ने कहा-शहजादों से घर के लोग परेशान

मथुरा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने का अभियान लेकर प्रचार में उतरे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन को आड़े हाथ लिया। अमित शाह ने आज हाथरस व मथुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा बताया। शाह ने कहा कि इन दोनों से इनके घर के लोग बेहद परेशान हैं। एक शहजादा अपने पिता की बात नहीं सुनता तो दूसरे को अपनी मां की परवाह नहीं है। अब दोनों साथ मिल गए हैं। गठबंधन के बाद भी दोनों उत्तर प्रदेश का भला कर सकेंगे, इसमें संदेह है।

यह भी पढ़ेंः पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले अलीगढ़ में ट्रेन पलटने की साजिश

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा में एक जनसभा में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जरुर वोट करिए। उन्होंने कहा कि आप युवाओं के रोजगार के लिए वोट करें, पशुधन के लिए वोट करें, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करें। अमित शाह ने कहा कि आप सभी के वोट से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। अब यूपी में भाजपा की सरकार बना दीजिए फिर देखिए यूपी का विकास कैसे नहीं होता है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई वर्ष में उत्तर प्रदेश को ढाई लाख करोड़ रुपया दिया लेकिन वह पैसा अब तक आपके पास नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यहां पर यमुना नदी का हाल देखकर हमारा दिल रो पड़ता है। भाजपा की सरकार बनी तो अगली भैया दूज पर आप यमुना का आचमन कर पाएंगे, यह हमारा संकल्प है। हमने सभी गरीब के घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया।

देखें तस्वीरें : मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली

अमित शाह ने कहा कि हमने तो ढाई साल के काम का हिसाब दे दिया है, अब अखिलेश को पांच साल के शासन का हिसाब देना चाहिए। हमने ढाई साल के शासन का हिसाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक पर अमित शाह ने कहा कि कुछ लोगों ने उरी में सेना के कैंप पर हमला किया तो हमने अदंर घुसकर उन्हें ठोका, क्योंकि केंद्र में कांग्रेस नहीं मोदी की सरकार है।

अमित शाह ने कहा कि पहले गोलियां चलती थी तो 'पाकिस्तान शुरू करता था और अंत र्भी लेकिन अब शुरू पाकिस्तान करता है, लेकिन अंत हिंदुस्तान की सेना करती है। अमित शाह ने कहा कि राहुल जी ने पूछा हमने क्या किया, हमने सबसे पहले बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। अब तो राहुल को फर्क नहीं दिखता क्योंकि उनकी आंखों पर इटालियन चश्मा लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Election 2017: अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा अब यूपी के चुनाव में लड़ाई से बाहर

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो बिना धर्म-जाति के आधार पर 1 जीबी डेटा के साथ लैपटॉप मुफ्त मिलेगा। अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों के धान को समर्थन मूल्य के साथ खरीदा जाएगा। छोटे और सीमांत किसानों के ऋण को माफ किया जाएगा। किसानों को बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा। अखिलेश के राज में यूपी में पलायन होता है लेकिन उनकी आंखों पर वोट बैंक का चश्मा लगा हुआ है। भाजपा की सरकार बनने के बाद यूपी के सारे यांत्रिक कत्लखाने बंद हो जाएंगे, किसानों के पशुधन को सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव 2017: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-उत्तर प्रदेश में SCAM के खिलाफ है भाजपा की लड़ाई

भाजपा की सरकार में कानून का राज होगा, बिना जाति-धर्म के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन अखिलेश जब जाएंगे तब आएंगे, अखिलेश आपने यूपी वालों के अच्छे दिन को रोक रखा है। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले नौकरी से इंटरव्यू को खत्म कर दिया जाएगा और बिना जाति-धर्म पूछे नौकरी दी जाएगी। अगर प्रदेश में नौकरी के लिए वैकेंसी होती है तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां धर्म, जाति और पैसों के आधार पर नौकरी दी जाती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सारी जमीनें वापस आएंगी और भूमाफिया प्रदेश से बाहर होंगे।

उत्तर प्रदेश में सपा के गुंडों ने जमीनें हथिया ली है मथुरा में रामवृक्ष यादव के पीछे समाजवादी पार्टी का हाथ है। भाजपा शासित सभी राज्य विकास के पथ पर चल रहे हैं और यहां पूरा उत्तर प्रदेश विकास से महरूम है। अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव न विधायक चुनने का है, न मुख्यमंत्री चुनने का है वरन यह चुनाव यूपी के भाग्य बदलने का है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।