विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमर सिंह ने कहा- मैं नोटबंदी के खिलाफ नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 25 Nov 2016 04:49 PM (IST)

अमर सिंह लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने नोटबंदी पर पहले तो कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कहा कि मैं नोटबंदी के जरा भी खिलाफ नहीं हूं।

News Article Hero Image

वाराणसी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में लंबे समय तक चली रार के बाद के मीडिया के सामने आए अमर सिंह देश में नोट बंदी के पक्ष में हैं। अमर सिंह आज वाराणसी में एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आए थे।

राज्यसभा सदस्य तथा समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने नोटबंदी पर पहले तो कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कहा कि मैं नोटबंदी के जरा भी खिलाफ नहीं हूं। हरहुआ क्षेत्र में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि मैं नोटबंदी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इससे परेशान गरीबों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश में 500 तथा एक हजार रुपये के नोट बंद होने से गरीबों को परेशानी हो रही है। अभी गांवों में प्लास्टिक मनी का चलन कम है। केंद्र सरकार ने उचित सर्वे नहीं कराया है। शादी के लिए ढाई लाख रुपए पाने के लिए जटिल प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।

सपा की गाजीपुर रैलीः प्रधानमंत्री घमंडी और अखिलेश जिद्दी: मुलायमफूलपुर सीट से चुनाव लड़ नेहरू की विरासत संभालेंगी प्रियंका!

रेल हादसे के बाद चार अफसर निलंबित, डीआरएम का तबादला

नोटबंदी से आहत मुलायम सिंह ने नहीं मनाया जन्मदिन : मायावती