Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM (IST)

    मायावती ने आज गरीबों और किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। चुनावी सभाओं में वह भाजपा और सपा पर हमलावर रहीं। ...और पढ़ें

    UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा
    UP Assembly Election: किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ करेगी बसपा

    मेरठ (जेएनएन)। महज एक सप्ताह के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती बरेली मंडल में आज दोबारा पहुंची और गरीबों, किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। बदायूं और शाहजहांपुर की चुनावी सभाओं में वह भाजपा और सपा पर हमलावर रहीं। वादों की झड़ी लगाकर जहां वोटर लुभाए वहीं पुलिसकर्मियों को भी रिझाया। वहीं दलितों और मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाते हुए खुद को मुसलमानों का हितैषी बताते हुए आगाह भी किया।

    यह भी पढ़ें-आजम के पास बुद्धि होती तो फटकार न खाते : योगी आदित्यनाथ

    बसपा सुप्रीम सबसे पहले सपाई गढ़ बदायूं पहुंची। दातागंज तिराहा पर सभा में चिरपरिचित अंदाज में भाजपा और सपा पर बरसीं। उसके बाद शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पहुंची। दोनों ही जगह अधिकतर वही दोहराया जो बरेली में कह गई थीं। पूरा फोकस दलित और मुसलमानों पर रहा। बोलीं, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में आक्रोश है। सपा ने दागी चेहरे को सामने किया है जिस पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बदायूं के कटरा कांड के बहाने जहां यहां के वोटरों को झकझोरने की कोशिश की।

    यह भी पढ़ें- UP election: कांग्रेस-सपा के बीच तालमेल और टकराव का गठबंधन

    वहीं, मुजफ्फरनगर, दादरी, बुलंदशहर के सांप्रदायिक दंगे और मथुरा में अवैध कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वोटरों को समझाया कि अगर सपा फिर सत्ता में लौटी तो दंगे होंगे जबकि भाजपा की सरकार बनने पर आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। मूर्तियां बनवाने के आरोपों पर मायावती ने कहा, अब यह नहीं होगा। युवाओं, पुलिस, बच्चों, किसानों के लिए कई बड़े वादे किए। कहा, बसपा की सरकार बनी तो पुलिस बॉर्डर नीति खत्म करेंगे। अवकाश नकदीकरण दिया जाएगा। गरीबों व किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने की घोषणा भी उन्होंने की।

    यह भी पढ़ें- Election: असंतोष दबाने के लिए भाजपा की महत्व बढ़ाओ रणनीति

    खबरें और भी