विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव: गायत्री प्रसाद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका तो भाजपा की साजिश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 05:37 PM (IST)

चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर निर्णय को भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है।

यूपी चुनाव: गायत्री प्रसाद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका तो भाजपा की साजिश
यूपी चुनाव: गायत्री प्रसाद ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका तो भाजपा की साजिश

अमेठी (जेएनएन)। अखिलेश यादव सरकार के चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर निर्णय को भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है। अमेठी में जनसंपर्क अभियान में लगे गायत्री प्रसाद प्रजापति ने दुष्कर्म के मामले में कहा कि जांच होने पर सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।

गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं। परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर न्यायालय से मुकदमा दर्ज करने का आदेश आने के बाद अमेठी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप मामले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

अमेठी में होटल के साथ चाय-पान की दुकानों पर लोग आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस फैसले से मायूस हैं। कल दोपहर बाद आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सपा कार्यकर्ता खामोश से दिखे। वह विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें- UP Election 2017 : कुनबे की कलह और जातीय जंजीरों की जकड़ चुनावी मुद्दा

गायत्री प्रसाद प्रजापति संग्रामपुर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। वहां भी फैसले को लेकर चर्चाएं होती रहीं। पार्टी कार्यालय पर भी इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई पड़े। सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले पर जब कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। मामले की गहनता से जांच कराने पर सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- सपा में अखिलेश को दूसरा झटका, गायत्री बने राष्ट्रीय सचिव

एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह तीन साल पहले गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिली थी उस समय उन्होंने चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया था और कुछ तस्वीरें उतार ली थीं। इसके बाद ब्लैकमेल कर और कई दिनों तक यौन शोषण करता रहा। गायत्री प्रसाद प्रजापति पूरे चार साल अखिलेश सरकार में मंत्री रहे हैं और इस दौरान उन पर अवैध खनन का भी आरोप लगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।