Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, जनता सपा के गुंडाराज तथा भाजपा की वादाखिलाफी से नाराज

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 19 Feb 2017 10:52 AM (IST)

    बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज माल एवेन्यू के मार्डन स्कूल में मतदान किया। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, जनता सपा के गुंडाराज तथा भाजपा की वादाखिलाफी से नाराज
    यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, जनता सपा के गुंडाराज तथा भाजपा की वादाखिलाफी से नाराज

    लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को भरोसा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतेगी। मायावती ने आज लखनऊ में मतदान किया।

    बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज माल एवेन्यू के मार्डन स्कूल में मतदान किया। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश ने कहा, सैफई में साइकिल को दिया वोट

    मतदान के बाद मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के गुंडाराज से बेहफ खफा है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता है। प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज से त्रस्त है इसलिए वह परिवर्तन चाहती है। इसका लाभ हमको मिलेगा, बसपा 300 सीट जीतने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : इटावा में पथराव में शिवपाल घायल, प्रशासन का इन्कार

    उन्होंने कहा कि बसपा तीसरे चरण मे भी नम्बर वन रहेगी। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश बसपा अपने दम पर सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि वह सपा और भाजपा की तरह हवा हवाई बाते नही करती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। जनता उनकी वादाखिलाफी से नाराज है। मायावती ने कहा कि हम इस बार 300 से अधिक सीट जीतकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।