विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में सिर्फ सौ लोगों के पास काला धन, मोदी झूठ का पुलिंदाः मुलायम

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 11:24 PM (IST)

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी अपने दोस्तों से कालाधन क्यों नहीं मांगते? कालाधन रखने वाले सौ लोगों की वजह से पूरे देश को परेशान कर दिया।

News Article Hero Image

बरेली (जेएनएन)। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी दिनरात साथ रहने वाले अपने दोस्तों से कालाधन क्यों नहीं मांगते? कालाधन रखने वाले सौ लोगों की वजह से पूरे देश को परेशान कर दिया। वादे पूरा न करना भी भ्रष्टाचार है। नोटबंदी के पीछे कालाधन होने की बात झूठ है। कितना कालाधन है, प्रधानमंत्री यह नहीं बता पाए। एक-एक के पास 300-300 करोड़ का कालाधन है।

बरेली मंडलीय रैली में करीब पौन घंटे सम्बोधन में सपा अध्यक्ष तमाम मुद्दों पर बोले मगर फोकस नोटबंदी पर ही रहा। देश में ऐसे 100 परिवार हैं। बताओ 100 परिवारों से कितना कालाधन वसूल किया...? नाम नहीं लूंगा, मोदी साहब एक आपका दोस्त दिनरात साथ रहता है, उससे कालाधन क्यों नहीं लेते। उससे पहले लेना चाहिए था। हम भी उससे मिल चुके हैं। जितना आपने झूठ बोलकर जनता को ठगा है, जनता चुनाव में जवाब देगी। प्रधानमंत्री पर तीखे हमल से साफ हो गया कि पार्टी नोटबंदी को चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है।

नोटबंदी आजाद भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटालाः अरविंद केजरीवाल

देश की जनता चतुर

दुनिया में हिंदुस्तान की जनता सबसे चतुर है। यह बात इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में साबित भी हो चुकी है। चंडीगढ़ से लेकर बंगाल तक कांग्रेस को एक सीट नहीं मिली थी। कांग्रेस ने देश पर 50 साल राज किया। वायदे पूरे करती तो सत्ता से बाहर नहीं होती। मोदी साहब सावधान हो जाइये, जनता से जो वायदे किए थे, पूरे करने पड़ेंगे। बताओ 15 लाख किसके खाते में आए...। नहीं आए। क्या चीन से जमीन और पाकिस्तान से उसके कब्जे वाला कश्मीर वापस लिया। प्रधानमंत्री होकर झूठ बोलेंगे, ऐसी उम्मीद नहीं थी। नोटबंदी से किसान दुखी और व्यापारी तबाह हो रहे हैं। नये नोट छप नहीं पा रहें, आएं कहां मुलायम ने आरोप लगाया कि पुराने नोट कमीशन लेकर नये किए जा रहे हैं। भाजपा ने लोगों की हालत खराब कर दी है। किसान, व्यापारी बर्बाद होंगे तो देश कमजोर होगा। पता नहीं कांग्रेस क्या कर रही है? खामोश क्यों है। कांग्रेस नहीं लड़ पाई लेकिन सपा लड़ रही है। देश को बचाने के लिए मदद करें।

कैशलेस अर्थव्यवस्था की कोशिश में लगी भाजपा कहीं वोटलेस न हो जाए

मुख्यमंत्री को तवज्जो नहीं

हटाए गए मंत्रियों का चर्चा करते हुए कहा कि चाहे शिवपाल हों या ओमप्रकाश सिंह, इन्होंने आज के मंत्रियों से बेहतर काम किया। सरकार की भी तारीफ की मगर मुख्यमंत्री अखिलेश को ज्यादा भाव नहीं दिया। हां,इशारों में उन्हें चेताया जरूर। मुख्यमंत्री से पूछो, नौकरी क्यों नहीं देते हैं?जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री थे तो हमारा ध्यान पुलिस के खाली पदों पर दिलाया था। तब हमने 18 माह में तीन बार भर्ती की थी। गायत्री प्रजापति का नाम लेते हुए कहा कि बताओ नौजवानों को नौकरी क्यों नहीं देते। पांच लाख जगह खाली हैं। मुख्यमंत्री ढाई लाख भर्तियां क्यों नहीं कर रहे हैं, उनसे जाकर कहना कि भर्ती करें, मैंने कहा है।

नोटबंदीः जो नोट नष्ट करने थे, आरबीआइ ने बैंकों को थमा दिए

अंग्रेजी थोपे नहीं

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का विरोधी नहीं पर चाहता हूं कि अपनी भाषा में काम हो। ङ्क्षहदी के बाद उर्दू या दूसरी राज्य भाषाओं का इस्तेमान होना चाहिए।मुलायम ने महिलाओं के लिए कहा कि अगर पति परेशान करें तो मुझ तक शिकायत पहुंचा सकती हैं।मंच पर बैठे नेताओं से मुलायम ने कहा कि कोई भी बीमारी में इलाज के बगैर मरना नहीं चाहिए। मैं घोषणा करता हूं कि गंभीर बीमारी के लिए सरकार मदद देगी। दिल्ली से लेकर विदेश तक इलाज कराएंगे। ऐसे लोगों के नाम बताएं, उनकी मदद कराएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।