Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 15 Jan 2017 05:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के एक साथ आने की सारी पृष्ठभूमि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तै ...और पढ़ें

    UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय
    UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बड़ी जोड़-तोड़ में लगे हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर इसी कारण से अभी तक कांग्रेस से अपना एक भी कैंडीडेट घोषित नहीं किया है। कांग्रेस को आशा है कि अखिलेश यादव से उनको कम से कम 150 सीट जरूर मिलेगी।
    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीते कई दिनों से कांग्रेस के संपर्क में हैं। कई विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि, इस गठबंधन पर अन्दर ही अन्दर अपनी सहमति जारी कर दी गयी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर उनकी राहुल गांधी के साथ बातचीत लगभग फाइनल है।
    उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के एक साथ आने की सारी पृष्ठभूमि कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तैयार कर ली है। प्रशांत किशोर काफी लम्बे समय से अखिलेश यादव के संपर्क में थे। अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
    इस गठबंधन का दारोमदार अब चुनाव आयोग के फैसले तक है। फैसला आने के बाद से कांग्रेस तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पत्ते खोल देंगे। यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मंच पर आ सकते हैं।