Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: राहुल ने कहा, सपा व कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा की हालत खराब

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 13 Feb 2017 02:06 PM (IST)

    राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर में एक बार फिर से हम मजबूत सरकार देने जा रहे हैं। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार से प्रदेश विकास की सड़क पर ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: राहुल ने कहा, सपा व कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा की हालत खराब
    यूपी चुनाव 2017: राहुल ने कहा, सपा व कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा की हालत खराब

    लखीमुपर खीरी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की तराई बेल्ट लखीमपुर खीरी आज राजनीतिक गरमी से तप रही थी। आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पलिया में राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन की आंधी चल रही है। इसी कारण यहां भाजपा की हालत खराब है।

    बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से हम मजबूत सरकार देने जा रहे हैं। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार से प्रदेश विकास की सड़क पर सरपट दौड़ लगाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: अखिलेश ने कहा, युवाओं के गठबंधन से घबराए पीएम मोदी

    प्रदेश में दो युवाओं का गठबंधन बहुतों की बोलती बंद कर देगा। दो युवाओं में दोस्ती हुई है। इसी दोस्ती से भारतीय जनता पार्टी की हालत बेहद खराब है। इस गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी बेहद डरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा का पूरा मंत्रिमंडल सारे काम छोड़कर अब उत्तर प्रदेश की गलियां छान रहा है। अब इनको उत्तर प्रदेश के गरीब तथा किसान की भी चिंता होने लगी है।

    यह भी पढ़ें- सपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की हत्या

    राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन काफी रंग दिखाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के दौरान वादा किय था कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। तीन साल मे तो एक भी नजर नहीं आ रहा है। राहुल ने कहा गठबंधन से डर रहे भाजपा के नेता हर जगह पर अनाप-शनाप बक रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विधायक सहित आठ पर अपहरण व दुराचार का आरोप

    इसके बाद राहुल गांधी का बिजनौर तथा बरेली का भी दौरा है। बिजनौर में दिन में दो बजे से बड़ापुर आदर्श कॉलेज मैदान में तथा बरेली में चार बजे से बिसप मंडल मैदान में राहुल गांधी जनसभा करेंगे।