Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017 : प्रथम चरण में राहुल गांधी करेंगे छह रैलियां

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 24 Jan 2017 11:42 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी की संयुक्त सभाएं कराने के अलावा प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017 : प्रथम चरण में राहुल गांधी करेंगे छह रैलियां
    यूपी चुनाव 2017 : प्रथम चरण में राहुल गांधी करेंगे छह रैलियां

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी से चुनावी गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने प्रचार अभियान को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की करीब आधा दर्जन रैलियां प्रस्तावित हैं, जिनकी शुरुआत मथुरा से कराने की तैयारी है।

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी की संयुक्त सभाएं कराने के अलावा प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक दो दिन में विस्तृत कार्यक्रम जारी हो जाने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : सुल्तानपुर से आज सपा का चुनावी अभियान शुरू करेंगे अखिलेश

    कांग्रेस- सपा के साझा प्रचार अभियान से भाजपा विरोधी मुहिम को तेज किया जाएगा ताकि वोटबैंक बिखराव को रोका जा सके। गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों में एकजुटता का संदेश जनता तक दिया जाएगा। संयुक्त अभियान में कांग्रेस अपने पुराने नारे बदल कर मैदान में उतरेगी। 27 साल यूपी बेहाल के स्थान पर अब नए नारे गढ़े जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आरंभ होने वाले मतदान के प्रथम चरण को ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस मथुरा से अभियान की शुरुआत कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी

    प्रथम चरण में राहुल गांधी की छह रैलियां मथुरा के अलावा देवबंद, सहारनपुर, मुरादनगर व स्याना में प्रस्तावित है। इसके अलावा अखिलेश व राहुल की संयुक्त सभाओं की तिथि फाइनल करने में चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ प्रशांत किशोर भी जुटे हैं।

    खबरें और भी

    अगली बार सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे

    कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सपा से चुनावी तालमेल का समर्थन करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए गठबंधन जरूरी था। उन्होंने गठबंधन में मिली 105 सीटों को फिलहाल पर्याप्त बताते हुए कहा कि अगली बार सभी 403 सीटों पर चुनावी लड़ाई लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश का घोषणा पत्र : एक करोड़ को हजार रुपया मासिक पेंशन