Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: कांग्रेस नेता राज बब्बर की तबीयत बिगडऩे से तिलहर का रोड शो कैंसिल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 11 Feb 2017 02:47 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ में अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के बाद राज बब्बर को बरेली तथा शाहजहांपुर के तिलहर में रोड शो के लिए निकलना था, लेकिन अ ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: कांग्रेस नेता राज बब्बर की तबीयत बिगडऩे से तिलहर का रोड शो कैंसिल
    यूपी चुनाव 2017: कांग्रेस नेता राज बब्बर की तबीयत बिगडऩे से तिलहर का रोड शो कैंसिल

    लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की तबियत अचानक खराब हो गई। लखनऊ में आज अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के बाद राज बब्बर को बरेली तथा शाहजहांपुर के तिलहर में रोड शो के लिए निकलना था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल डाक्टर उनका लखनऊ के होटल ताज में इलाज कर रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर की तबियत आज अचानक बिगड़ गई है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के बाद हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद डाक्टर्स की टीम उनका इलाज करने होटल ताज पहुंच चुकी है। उनकी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर्स को तत्काल सूचना दी गई थी। जिसके बाद होटल ताज में राज बब्बर को देखने के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। राज बब्बर को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी व कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता थी। जिसको कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। इसमें राज बब्बर भी मौजूद थे। इसके बाद उनको रोड शो के लिए शाहजहांपुर जाना था। जहां तिलहर में उनका रोड शो होना था। तबीयत खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रोड शो किया।