Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आंकड़ों की जुबानी तीसरे चरण की कहानी

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Sun, 19 Feb 2017 12:43 PM (GMT+05:30)

    तीसरे चरण के मतदान में 2 करोड़ 41 लाख 67 हजार 407 पंजीकृत मतदाता 826 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला करने के लिए मतदान कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आंकड़ों की जुबानी तीसरे चरण की कहानी
    यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आंकड़ों की जुबानी तीसरे चरण की कहानी

    नई दिल्ली,जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण सतारूढ़ समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें कुछ ऐसी सीटें हैं, जिनसे कई दिग्गज चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिल चुकीं रीता बहुगुणा जोशी, शिवपाल सिंह यादव से लेकर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा यादव तक शामिल हैं।

    तीसरे चरण के मतदान में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव, जसवंतनगर से, भाजपा के सतीश महाना, महाराजपुर से, सपा के ब्रजेश पाठक, किशनी से, सपा की अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से, लोकदल के रामपाल यादव सेवता से, सपा के रविदास मेहरोत्रा लखनऊ सेंट्रल, सपा के अरविंद कुमार सिंह गोप रामनगर से, लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी, हरदोई से सपा के नितिन अग्रवाल, फतेहगढ़ से कांग्रेस की तनुज पानिया मैदान में हैं। रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट की मौजूदा विधायक हैं और उनके सामने मुलायम की पुत्रवधु अपर्णा यादव हैं। ऐसे में इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। सपा के कई दिग्गज नेताओं ने अपर्णा को जिताने के लिए रैलियां की हैं।

    यूपी चुनाव 2017 : तीसरे चरण में 250 उम्मीदवार करोड़पति

    इस चरण में 69 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनावों इन 69 सीटों पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था। सपा को 69 में से 55 सीटें मिली थीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 6, भारतीय जनता पार्टी को 5 और कांग्रेस को 2 सीटें और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थीं। इस बार भी अखिलेश यादव यहां से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहते हैं।

    तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 41 लाख 67 हजार 407 पंजीकृत मतदाता 826 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान कर रहे हैं। कुल मतदाताओं से 13138989 पुरुष, 11027390 महिला और 1028 तृतीय लिंग से हैं। 826 उम्मीदवारों में से 105 महिला हैं। इन 826 प्रत्याशियों में से बीएसपी के 69, भाजपा के 68, सपा के 61, आरएलडी के 40, कांग्रेस के 14, सीपीआई के 6, सीपीआई(एम) के 3, एनसीपी के 3, निर्दलीय 231 और 331 पंजीकृत परंतु गैर-मान्यता प्राप्त उम्मीदवार मैदान में हैं।

    खबरें और भी

    इस चरण में इटावा विधानसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां से सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र से 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं हैदरगढ़ ऐसा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां से सबसे कम सिर्फ 3 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Election 2017: अमित शाह बोले, सपा सरकार में काम नहीं मंत्रियों के कारनामे बोलते

    तीसरे चरण के चुनाव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    - सरोजिनी नगर मतदाताओं की संख्या के अनुसार सबसे बड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है।

    - सीमामऊ मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे छोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है।

    - 12 जिलों की 69 सीटों के लिए कुल 25,606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    - मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।