Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017 पहला चरण: सभी पार्टियों ने फिर की महिला उम्‍मीदवारों की अनदेखी

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Sat, 11 Feb 2017 10:42 AM (IST)

    राजनीतिक पार्टियां आमतौर पर महिला उम्‍मीदवारों पर दांव कम लगाती हैं। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भी यह साफ देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017 पहला चरण: सभी पार्टियों ने फिर की महिला उम्‍मीदवारों की अनदेखी
    यूपी चुनाव 2017 पहला चरण: सभी पार्टियों ने फिर की महिला उम्‍मीदवारों की अनदेखी

    नई दिल्ली, जेएनएन। आधी आबादी यानि महिलाओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पूरा हक नहीं मिल पाया है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सभी ने महिला उम्मीदवारों की अनदेखी की है। यही वजह है कि पहले चरण की 73 सीटों के लिए कुल 70 उम्मीदवार यानि सिर्फ 8 फीसद महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण की 73 सीटों के लिए 839 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब राजनीतिक पार्टियों ने महिला उम्मीदवारों की अनदेखी की है। इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में भी महिला उम्मीदवारों की यही स्थिति रही है। कई पार्टियों की कमान तो महिलाओं के हाथों में ही है, इसके बावजूद वहां महिला उम्मीदवारों को तवज्जो नहीं दी जाती रही है। ऐसा भी नहीं है कि प्रदेश में महिला मतदाता कम हों। पहले चरण के मतदान में कुल 11765768 महिला मतदाता हैं। वहीं पुरुष मतदाता इससे कुछ ही ज्यादा 14249799 हैं।

    यूपी विधानसभा चुनाव: पश्चिम यूपी में इन धुरंधरों की साख है दांव पर

    जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो पहले चरण में कुल 402 यानि 48 फीसद उम्मीदवारों ने बताया है कि उन्होंने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है। 336 यानी 40 फीसद उम्मीदवार ग्रेजुएशन या इससे आगे की पढ़ाई कर चुके हैं। कुल 64 उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर और 15 ने अनपढ़ घोषित किया है।

    कुल 581 यानि 69 फीसद प्रत्याशियों की उम्र 25 से 50 साल के बीच हैं। 239 यानि 29 फीसद की उम्र 51 से 80 साल के बीच है। तीन उम्मीदवार 80 साल से ज्यादा उम्र के भी हैं, जबकि 13 ने अपनी आय घोषित ही नहीं की।

    खबरें और भी

    यूपी विधानसभा चुनाव बाद बुआ और बबुआ को भेजे जाएंगे जेल