विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव: वोट देने के बाद दिग्‍गजों ने किया दावा, जानिए

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Thu, 16 Feb 2017 07:15 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों के दिग्‍गजों ने अपनी जीत के दावे किए। पढ़ें, क्‍या क्‍या कहा उन्‍होंने।

उत्‍तराखंड चुनाव: वोट देने के बाद दिग्‍गजों ने किया दावा, जानिए
उत्‍तराखंड चुनाव: वोट देने के बाद दिग्‍गजों ने किया दावा, जानिए

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों के दिग्गजों ने अपनी जीत के दावे किए। कांग्रेस जहां दोबारा सत्ता में आने के लिए आश्वस्त दिख रही है। वहीं, भाजपा खेमे में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने का दावा किया जा रहा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर देहरादून जनपद के निरंजनपुर आइटीआइ स्थित पोलिंग बूथ में अपना वोट देने के बाद सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों से सूक्ष्म बात की। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: यहां तो दूल्हा पूरी बरात लेकर पहुंचा वोट डालने

उन्होंने कहा कि भाजपा एक साल से उत्तराखंड में नेगटिव कैंपेन चला रही थी। मोदी के जरिये भी नकारात्मक प्रचार कराया गया। एक प्रधानमंत्री से लोग इस तरह की कामना नहीं करते।

कहा, मोदी ने उत्तराखंड में एक छात्र नेता की तरह भाषण दिया। उन्हें तो देश की बात करनी चाहिये थी। उन्होंने कहा कि मैं रोज माथे पर चन्दन और मां काली का तिलक लगाता हूं, लेकिन आज हमारे पंडित जी ने लाल तिलक भी लगाया है। ताकि, संकट आये तो मैं उसे पार कर जाऊं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनावः छिटपुट झड़पों के बाद नियंत्रित हुई स्थिति

परिवर्तन के लिए हुआ वोट

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विजय बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कहा, वोट परिवर्तन के लिए हुआ है। वहीं, भाजपा की ओर से सीएम कैंडिडेट के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायकों में से ही एक सीएम होगा। जिसमें पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंजूरी होगी।

यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन 2017: बुजुर्गों में भी दिखा गजब का जोश

उत्तराखंड से कांग्रेस की विदाई तय: अजय भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने जिस प्रकार पूरे उत्साह के साथ मतदान किया, उससे साफ है कि जनता ने राज्य से कांग्रेस की विदाई पर अपनी मोहर लगा दी है। चुनाव में जनता के हर वर्ग ने भाजपा का सहयोग किया। समस्त जनता ने भय, भ्रष्टाचार व लूटने वाली कांग्रेस सरकार से मुक्ति पाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा की नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए मतदान किया। यह भारी मतदान प्रदेश के खुशहाल भविष्य के निर्माण के लिए है, जिसका दायित्व भाजपा ने लिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: सात गांवों में सूने रहे पोलिंग बूथ

मतदाताओं के उत्साह से स्पष्ट, कांग्रेस को मिलेगा बहुमत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेशभर से कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझानों तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति मतदाता के उत्साहपूर्ण व्यवहार से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में दो तिहाई बहुमत हांसिल होगा। इससे प्रदेश में समावेशी सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सकेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन तथा मतदान में लगे कर्मचारियों का भी आभार।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: मां की संस्कार क्रिया से उठकर बेटे ने दिया वोट

भाजपा को मिलेगा भारी बहुमत: निशंक

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ा हुआ मतदान भाजपा के पक्ष में पड़ा है। जनता भाजपा को भारी बहुमत देने जा रही है। हरिद्वार में हुए मतदान ने सारे रेकार्ड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस को लोग उखाड़ कर फैंक रहे हैं। हरिद्वार में भाजपा मुख्यमंत्री को भारी मतों से हरा रही है।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--