विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 09:49 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:15 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभाा चुनाव 2017 के रंग में रंगे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील ...और पढ़ें

उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा
उत्तराखंड इलेक्शनः बोले सीएम, पहाड़ी मंडुवा हूं; जितना चूटोगे उतना निखरुंगा

बागेश्वर, [जेएनएन]: सरयू बगड़ में आयोजित जनसभा में पूरी तरह चुनावी रंग में रंगे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील की। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआइ लगाओ या पुलिस, मेरा हौसला कोई कमजोर नहीं कर सकता है। मैं पहाड़ी मंडुवा हूं, जितना चूटोगे (रौंदना), उतना निखरता जाऊंगा।

सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के कारण बागेश्वर के उत्तरायणी मेले सहित प्रदेश के अन्य मेलों पर भी असर पड़ा है। व्यापारी सहित मेलार्थी मायूस हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: टिकटों में बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को तवज्जो

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से प्रदेश को अभी तक एक हजार करोड़ के टैक्स का नुकसान हो चुका है। चंद परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र ने पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग घोषणापत्र

उन्होंने कहा कि पहली ऐसी सरकार है जिसने मडुवा, गहत, गडेरी, गलगल, गाड़ गधेरों के विकास की पहल की है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव राज्य की अस्मिता का चुनाव है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनावः भट्ट और किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस

सीएम ने कहा कि केंद्र के इशारे पर दल-बदल कराया गया, राष्ट्रपति शासन लगाया गया। न्याय की जीत हुई सरकार बहाल हुई, लेकिन ये दल बदल कराने वाले लोग यदि जीत गए तो राज्य की जनता हार जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस में हल्द्वानी के बाद टिहरी में फूटा बवाल

उन्होंने कहा कि मैं पांच साल अपने सीएम बनने के लिए नहीं बल्कि अधूरी पड़ी योजनाओं को पूरा करने तथा बेहतर प्रदेश बनाने के लिए वोट मांग रहा हूं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: रैपिड सर्वे पर टिके भाजपा के टिकट

यह भी पढ़ेे: उत्तराखंड चुनाव: राजनीतिक दलों को महिला दावेदारों से परहेज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: पहले आप-पहले आप का पैंतरा

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड चुनाव: सीएम की सीट पर करीबी सक्रिय

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।